पंजाब के मानसा में एंटीड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि आज को झोटा का परिवार और इस मामले में न्याय के लिए बनी एक्शन कमिटी पंजाब सरकार के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन करेगी उनकी पार्टी उसका पूरा समर्थन करेगी.

सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर परविंदर सिंह झोटा की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा ‘शहीद भाई परविंदर सिंह झोटा के परिवार और इस मामले में न्याय के लिए बनी एक्शन कमिटी ने पंजाब सरकार के खिलाफ रविवार को पूरे पंजाब के हर गांव और शहर में ‘झाड़ू जलाने’ का विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है. शिरोमणि अकाली दल इसका पूरा समर्थन करता है’.

ਕੌਮੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇਨਸਾਫ਼ ਲਈ ਬਣੀ ਐਕਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਲਈ 25 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਹਰ ਪਿੰਡ/ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ‘ਝਾੜੂ ਫੂਕਣ’ ਦਾ ਜੋ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਇਸ ਦਾ ਪੂਰਨ ਸਮਰਥਨ ਕਰਦਾ ਹੈ।
ਮੈਂ ਸਮੂਹ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਅਤੇ ਵਰਕਰ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੁਣ ਵੀ ਆਪਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਨੀ ਹੈ, ਇਸ ਲਈ ਤੁਹਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਆਪੋ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡਾਂ/ਨਗਰਾਂ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ “ਝਾੜੂ” ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਲਾ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।
ਮੈਂ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਕਮੇਟੀ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਉਂਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਕੁਰਬਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੇ ਇਸ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹਰ ਸਮੇਂ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹਾ ਹੈ ਤੇ ਅੱਗੇ ਵੀ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਹਰ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਪੂਰਨ ਸਮਰਥਨ ਕਰੇਗਾ।

— Sukhbir Singh Badal October 24, 2026

AAP का चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ जलाकर विरोध प्रदर्शन

इसके आगे अकाली दल क सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो वे हमेशा की तरह, परिवार और कमिटी द्वारा तय किए गए इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लें. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा ‘अपनेअपने गांवों और कस्बों में आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘झाड़ू’ को बड़ी संख्या में जलाकर अपना विरोध दर्ज कराएं’.

बादल ने दिया झोटा के परिवार को भरोसा

बादल ने कहा ‘मैं परिवार और कमिटी को भरोसा दिलाता हूं कि नशों के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीद भाई परविंदर सिंह झोटा को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में शिरोमणि अकाली दल हर कदम पर उनके साथ खड़ा है और भविष्य में होने वाले हर कार्यक्रम में भी पूरा सहयोग देगा’.

5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

इस बीच झोटा की हत्या के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट ने 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सोमवार को सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजिंदर नागपाल की कोर्ट में पेश किया गया. शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के सामने पेश किया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार , नीलम रानी , विपन और लड्डी के रूप में हुई है.

13 अक्टूबर को मानसा में हुई थी हत्या

परविंदर सिंह झोटा की हत्या की झोटा जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रही है. कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका ऐलान किया था. झोटा नशे के दुरुपयोग और नशीले पदार्थों की कथित अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाता था. 13 अक्टूबर को मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार और झोटा के बीच नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद झोटा की हत्या कर दी गई.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।