Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ दिवाली मनाई और सुखसमृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। साथ ही, सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश भी देता है।

ये भी पढ़ें:

सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश देती है दिवाली

सीएम धामी ) ने कहा कि दीपावली सिर्फ दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। साथ ही, सामूहिक प्रयासों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना करते हुए दीपावली की बधाई दी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: