Himachal Se: Aaj Ka Rashifal 16 May 2026: आज शनिवार, 16 मई 2026 है। ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या और भरणी नक्षत्र के विशेष संयोग के साथ आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति जहाँ कुछ जातकों के लिए आर्थिक लाभ के द्वार खोल रही है, वहीं व्यापारिक जगत में अनाज और धातुओं की कीमतों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आपके लिए सलाह है कि बीती नकारात्मक बातों को भूलकर वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें, सफलता अवश्य मिलेगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। स्वजनों के सहयोग से इच्छित कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन अनावश्यक विवादों को टालना ही आपके हित में रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। सुखसाधनों में वृद्धि होगी और उच्च अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। हालांकि, ऐश्वर्य पर अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकता है, जिस पर नियंत्रण जरूरी है।
मिथुन राशि
वालों के लिए आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ है; लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। जिम्मेदारी के कार्य पूर्ण होंगे और व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। निजी दायित्वों की पूर्ति से मन को संतोष मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कहें, इससे आपकी राह आसान होगी। आज अपने सामान की सुरक्षा के प्रति स्वयं सचेत रहें। मानसिक विकारों से मुक्ति मिलेगी और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए कानूनी मामलों में आज बहुत सावधानी से निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपका खोया हुआ विश्वास पुनः प्राप्त होगा। विवादास्पद मामलों को फिलहाल टालना ही बेहतर है; किसी पूज्य व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
कन्या राशि
वालों के लिए आज विरोधी खुलकर आपकी आलोचना कर सकते हैं। पूँजी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोचविचार कर लें। कार्य की अधिकता से थकान रहेगी। आज किसी अनुभवी महिला की सलाह लेना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए स्वास्थ्य में सुधार होगा जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। साझेदारी में किसी बड़ी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यों में आपका उत्साह बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सतर्क रहें, कुछ लोग आपको गुमराह कर नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। राजनैतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होने के योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए किसी मित्र की मदद से आप अपने बिखरे हुए कार्यों को समेटने में सफल होंगे। राजकीय कार्यों में आपका पक्ष मजबूत होगा और धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कामकाज में कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन वे शीघ्र ही दूर हो जाएंगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ें, सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। युवाओं के लिए कामकाज के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेषकर उदर विकार से कष्ट संभव है। वादविवाद से बचें।
–
कुम्भ राशि
कुम्भ आज आपके पुराने सपने पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में जुटे छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवार का सुख एवं भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में आज अनपेक्षित मेहमानों का आगमन हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आत्मविश्वास की कमी के कारण आप बड़े फैसले लेने में हिचकिचा सकते हैं। अपनी कार्य योजना को गुप्त रखें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आपके प्रयासों का उचित लाभ आपको अवश्य प्राप्त होगा।
भरणी नक्षत्र का बाजार पर प्रभाव
शनिवार 16 मई 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के दिन भरणी नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में तेजी का रुख देखा जाएगा। व्यापारिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गेहूं, चना, कपास, सन् वस्त्र और तांबा के भाव में विशेष तेजी आने की संभावना है। अन्य वस्तुओं में भी हल्की तेजी की लाइन बनी रहेगी। निवेशकों और व्यापारियों के लिए आज का दिन सक्रियता भरा रहेगा। आज का विशेष भाग्यांक 2512 है।



