Himachal Se: Office Wear Saree Blouse Designs: ऑफिस में वेस्टर्न आउटफिट के अलावा कई लोग ट्रेडिशनल लुक को पसंद करते हैं। ऐसे में साड़ी सबसे अच्छा ऑप्शन मानी जाती है, जो न सिर्फ एलिगेंट लुक देती है बल्कि प्रोफेशनल अपीयरेंस बनाने में भी मदद करती है। सही तरीके से स्टाइल की गई साड़ी क्लासी, कॉन्फिडेंट और प्रेजेंटेबल दिखा सकती है। हालांकि सिर्फ साड़ी पहनना ही काफी नहीं होता क्योंकि पूरे लुक को निखारने के लिए ब्लाउज डिजाइन भी अहम भूमिका निभाता है।

साड़ी के साथ चुना गया सही ब्लाउज डिजाइन आपके लुक को प्रोफेशनल और फैशनेबल टच दे सकता है। वहीं गलत ब्लाउज डिजाइन पूरे लुक का प्रभाव कम कर सकता है। अगर आप तय नहीं कर पाती हैं कि ऑफिस वियर साड़ी के साथ किस तरह का ब्लाउज पहनें, तो कुछ स्टाइलिश और एलिगेंट ब्लाउज डिजाइन्स को वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
कॉलर नेक ब्लाउज डिजाइन
वर्किंग वुमन साड़ियों के साथ कॉलर नेक ब्लाउज डिजाइन कैरी कर सकती हैं जो शर्ट की तरह दिखने वाला ब्लाउज होता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह प्रोफेशनल और स्मार्ट लुक देता है। इसे आप कॉटन, लिनन या हैंडलूम की साड़ियों के साथ पेयर कर सकते हैं। इस तरह के ब्लाउज फॉर्मल लुक देते हैं और पूरे आउटफिट को अट्रैक्टिव दिखाते हैं।
बोट नेक ब्लाउज डिजाइन
अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं तो बोट नेक ब्लाउज डिजाइन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस ब्लाउज में नेकलाइन कंधों तक फैली होती है जो साड़ी को एलिगेंट लुक देने में मदद करती है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को आप ऑफिस मीटिंग, प्रेजेंटेशन और रोजाना लुक के लिए कैरी कर सकते हैं। इसे प्लेन या प्रिंटेड साड़ी पर पहना जा सकता है।
वीनेक ब्लाउज डिजाइन
साड़ी के साथ एलिगेंट और स्टाइलिश लुक के लिए वीनेक ब्लाउज डिजाइन को चूज किया जा सकता है। ऑफिस या प्रोफेशनल मीटिंग के लिए इस तरह के ब्लाउज डिजाइन क्लासी और अट्रैक्टिव लुक देने में मदद करेंगे। इसे आप किसी भी तरह की साड़ी के साथ पेयर कर सकते हैं।
हाई नेक ब्लाउज
ऑफिस में अगर साड़ी लुक को कॉन्फिडेंट और एलिगेंट बनाना है तो हाई नेक ब्लाउज को ट्राई किया जा सकता है। यह डिजाइन सिंपल और स्टाइल दोनों को कॉम्बिनेशन है। इसे खासतौर पर प्लेन साड़ी के साथ पेयर करना अच्छा लुक देता है। इसके साथ हल्के ईयररिंग्स और स्लिक हेयर स्टाइल पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना सकता है।



