Sunday, April 5, 2026
Politics

टीएमसी ने पूरे बंगाल को बर्बाद कर दिया… कूच बिहार से PM मोदी ममता दीदी पर जमकर बरसे!..

टीएमसी ने पूरे बंगाल को बर्बाद कर दिया… कूच बिहार से PM मोदी ममता दीदी पर जमकर बरसे!..
टीएमसी ने पूरे बंगाल को बर्बाद कर दिया… कूच बिहार से PM मोदी ममता दीदी पर जमकर बरसे!..

PM Modi Cooch Behar rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के कूचबिहार से चुनावी प्रचार की शुरुआत करते हुए जनता से ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान जनता से किया है. पीएम मोदी ने अपनी चुनावी रैली में दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है. पीएम मोदी ने टीएमसी को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी भय की राजनीति करती है. पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार ने बंगाल के विकास पर ग्रहण लगा दिया है, लेकिन बंगाल में बदलाव का माहौल बन चुका है. इस रैली से तृणमूल कांग्रेस का पूरा ‘सिंडिकेट’ घबराया हुआ है और जनता ने बदलाव पर मुहर लगा दी है.

बंगाल में होगा परिवर्तन: मोदी
पीएम मोदी ने बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा, आप इतनी बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने आए हैं इसलिए सिर झुकाकर जनता-जनार्दन को प्रणाम करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में जनता परिवर्तन लाने का मन बना चुकी है. पश्चिम बंगाल को भ्रष्टाचार का जो अड्डा बना दिया था. शिक्षक भर्ती घोटाला हो या राज्य में हुए अन्य घोटाले, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. बंगाल की जनता को केंद्र की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, ये मोदी की गारंटी है.

घुसपैठियों को बाहर करेंगे: मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘घुसपैठियों को टीएमसी का संरक्षण मिल रहा है. टीएमसी का सिंडिकेट है घुसपैठिए. टीएमसी इनके बचाव में लगी है. सत्ताधारी पार्टी टीएमसी एसआईआर का विरोध कर रही है. टीएमसी के नेता कहते हैं कि घुसपैठियों को नागरिकता दिलाएंगे. टीएमसी के लोग लगातार बंगाल की महान पहचान को मिटा रहे हैं. टीएमसी ने घोषणा पत्र को इस्तिहार लिखा है, समझ लीजिए कि टीएमसी के मन में क्या चल रहा है. मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि बंगाल की पहचान बदलने वालों की विदाई बंगाल की जनता ने तय कर ली है.’

बंगाल में निष्पक्ष चुनाव होगा
PM मोदी ने कूचबिहार से अपने संबोधन में यह भी कहा, ‘इस बार अपना वोट बंगाल की भलाई के लिए के लिए दीजिए. इस बार अपना वोट बंगाल की सुरक्षा के लिए दीजिए. इस बार अपना वोट अपनी सुरक्षा के लिए दीजिए. इस बार बंगाल में निष्पक्ष और परिवर्तन का चुनाव होगा.’

चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा: मोदी
बंगाल की जनता को भीड़तंत्र और टीएमसी के कटमनी सिस्टम से आजाद कराने का दम भरते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कानून अपना काम करेगा बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो उसे सजा दी जाएगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दोषियों, जनता को परेशान करने वालों और भ्रष्टाचारियों से चुन-चुनकर पूरा हिसाब लिया जाएगा. क्योंकि टीएमसी की इस सरकार ने इतने सालों से जनता की मेहनत की कमाई का पैसा लूटा है.’

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply