आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य के लिए दो महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 42 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति और प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

आराधना मिश्रा को प्रदेश चुनाव समिति की कमान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह 37 सदस्यीय समिति आगामी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में मुख्य भूमिका निभाएगी.

राजनीतिक मामलों की समिति

राज्य की राजनीतिक रणनीति और महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों के लिए 42 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बनाई गई है. इसमें राज्य के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों को प्रमुखता से शामिल किया गया है.

समितियों में शामिल प्रमुख नेता

दोनों समितियों में वरिष्ठ नेताओं के साथसाथ युवा और महिला नेतृत्व को भी संतुलित जगह दी गई है. दोनों कमेटियों में राजेंद्र पाल गौतम, प्रमोद तिवारी, इमरान मसूद, राजीव शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर और पीएल पुनिया जैसे प्रमुख वरिष्ठ चेहरे शामिल हैं.

इसके अलावा सांसद किशोरी लाल शर्मा, इमरान प्रतापगढ़ी, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमण सिंह, विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी, निर्मल खत्री, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, राशिद अल्वी और सुप्रिया श्रीनेत को भी समितियों में स्थान मिला है.

अग्रिम संगठनों और विभागों का प्रतिनिधित्व

संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने के लिए इन समितियों में पदेन सदस्य भी जोड़े गए हैं. इनमें उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की क्षेत्रीय अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, एनएसयूआई के जोनल अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आयोजक और पार्टी के अन्य विभागों के पदाधिकारी शामिल हैं.

साथ ही कोषाध्यक्ष और यूपी प्रभारी से जुड़े एआईसीसी व यूपीसीसी सचिवों को भी इसमें जगह दी गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कांग्रेस के इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टी के संगठन को सक्रिय करने और वरिष्ठ व युवा नेताओं के बीच सामंजस्य बैठाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.