भारत की रक्षा कूटनीति को मजबूती देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस के दौरे पर हैं. 28 और 29 अक्टूबर को फिलीपींस के सेबू में होने वाली 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक ADMMPlus में राजनाथ सिंह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.
इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और रक्षा साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इस दौरान राजनाथ सिंह की कई देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी. इस बीच सिंह ने अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात की है.

पीट हेगसेथ ने राजनाथ सिंह के साथ हुई इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया शेयर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट कहा ‘भारत के रक्षा मंत्री सिंह के साथ बहुत अच्छी मुलाकात रही. हमने अपनी प्रमुख रक्षा साझेदारी के ढांचे की पहली वर्षगांठ मनाई और सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

Great meeting with Indian Minister of Defence Singh.

We celebrated the oneyear anniversary of the Framework for our Major Defense Partnership and explored ways to strengthen cooperation. https://t.co/3BLUFMpaHt

— Secretary of War Pete Hegseth October 28, 2026

राजनाथ सिंह ने किया पोस्ट

वहीं राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उन्होंने कहा ’13वीं ADMMप्लस के दौरान, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ एक बेहतरीन बैठक हुई. हमने भारतअमेरिका के 10वर्षीय रक्षा ढांचे में हुई प्रगति की समीक्षा की, जो सैन्य तकनीक, सूचना साझा करने और सहउत्पादन के क्षेत्रों में रणनीतिक तालमेल को बढ़ावा दे रहा है. हमारी मजबूत साझेदारी एक स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंदप्रशांत क्षेत्र के लिए एक आधारस्तंभ बनी हुई है’.

Had an excellent meeting with US Secretary of War Pete Hegseth on the sidelines of the 13th ADMMPlus.

We reviewed the progress of our 10year IndiaUS Defence Framework, driving strategic convergence across military technology, information sharing, and coproduction. Our robust partnership continues to be a cornerstone for a free, open, and secure IndoPacific. @SecWar

— Rajnath Singh October 28, 2026

अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी होगी बातचीत

भारत और आसियान देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में यह बैठक अहम मानी जा रही है. इसके अलावा, राजनाथ सिंह अन्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी बातचीत करेंगे.

रक्षा सहयोग को मजबूत करने का मंच

ADMMPlus आसियान देशों और उनके आठ संवाद साझेदारों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच है. इसमें भारत के साथ अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं. इस मंच पर सदस्य देश आतंकवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा करते हैं.

भारत का नेतृत्व कर रहे हैं राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह 28 से 29 अक्टूबर तक फिलीपींस के सेबू में आयोजित हो रही दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र संघ के 13वें रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वे ‘क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विचारों का आदानप्रदान’ विषय पर मंच को संबोधित करेंगे.

अपने दौरे के बारे में रक्षा मंत्री ने कहा था कि भारत अपनी ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के तहत क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, आसियान की केंद्रीय भूमिका को बढ़ावा देने और इंडोपैसिफिक क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. दौरे पर मैं सहभागी देशों के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी करूंगा. ये बैठकें मौजूदा रक्षा संबंधों की समीक्षा करने और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के नए अवसर तलाशने का महत्वपूर्ण मंच साबित होंगी.

भारत 1992 में आसियान का संवाद साझेदार बना था. पहली ADMMप्लस बैठक 12 अक्टूबर 2010 को वियतनाम के हनोई में आयोजित हुई थी. 2017 से इस मंच के रक्षा मंत्री हर वर्ष बैठक कर क्षेत्रीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर विचारविमर्श करते हैं. साल 2026 में ADMMप्लस की अध्यक्षता फिलीपींस कर रहा है.