Saturday, April 4, 2026
Uncategorized

हिलाकर रख देगी ये दास्तान! दांत के दर्द से शुरू हुआ सफर और कटवाने पड़ गए हाथ और पैर, निकली ऐसी बीमारी कि…!..

हिलाकर रख देगी ये दास्तान! दांत के दर्द से शुरू हुआ सफर और कटवाने पड़ गए हाथ और पैर, निकली ऐसी बीमारी कि…!..
हिलाकर रख देगी ये दास्तान! दांत के दर्द से शुरू हुआ सफर और कटवाने पड़ गए हाथ और पैर, निकली ऐसी बीमारी कि…!..

डेवन वैंटरपूल एक साधारण दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन के लिए डेंटिस्ट के पास गया था. शुरुआत में सब सामान्य लग रहा था, मसूड़ों से खून निकल रहा था और सूजन थी. लेकिन कुछ ही घंटों में स्थिति बिगड़ गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फ्लू जैसे लक्षण, ठंड लगना और शरीर में कमजोरी ने संकेत दिए कि यह सामान्य समस्या नहीं थी. डेवन की पार्टनर एलिसिया वाइल्डर ने बताया कि पहले उन्होंने इसे मामूली बीमारी समझा, लेकिन हालत में सुधार न होने पर दो दिन बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

सेप्टिक शॉक क्यों हुआ?
अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि डेवन सेप्टिक शॉक में था. इसका मतलब था कि शरीर में संक्रमण तेजी से फैल रहा था और महत्वपूर्ण अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे थे. अगर तुरंत इलाज न किया जाता, तो उसकी जान खतरे में थी. डॉक्टरों ने शरीर के बाकी अंगों को बचाने और संक्रमण को रोकने के लिए तुरंत कड़ा फैसला लिया. इस दौरान डेवन का दाहिना पैर, बाएं पैर का घुटने से नीचे का हिस्सा और दोनों हाथ काटने पड़े. यह कठिन फैसला था, लेकिन उसकी जान बचाना इससे संभव था.

मसूड़ों से संक्रमण कैसे हुआ?
असल में, डेंटिस्ट के दौरान मसूड़े कमजोर और सूजे हुए थे. मसूड़ों से खून बहने से बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर गए. आम तौर पर हमारे मुंह में बैक्टीरिया होते हैं, लेकिन खून के जरिए यह तेजी से फैलकर गंभीर संक्रमण पैदा कर सकते हैं. डेवन के साथ यही हुआ. एलिसिया ने बताया कि डेंटिस्ट से लौटने के 45 मिनट बाद वह जब घर आईं, तो डेवन बुरी तरह कांप रहा था, उल्टियां और दस्त हो रहे थे. हालत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट मशीन पर रखा गया.

पर्पुरा फुलमिनन्स क्या है?
डेवन को एक दुर्लभ और खतरनाक बीमारी पर्पुरा फुलमिनन्स का सामना करना पड़ा. इस स्थिति में त्वचा और मांसपेशियों के ऊतक तेजी से मरने लगते हैं, यानी नेक्रोसिस होता है. समय रहते इलाज न किया जाए, तो संक्रमण पूरे शरीर में फैल सकता है और जानलेवा हो सकता है. डेवन की कहानी यह दिखाती है कि कभी-कभी सामान्य दर्द भी जानलेवा बन सकता है और समय पर चिकित्सकीय मदद कितना अहम है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply