Mulank 1, 3, 8 Personality: क्या आप जानते हैं कि कई बार आपकी सबसे अच्छी आदत ही आपकी सबसे बड़ी परेशानी बन सकती है? अंक ज्योतिष के अनुसार 3 मूलांक ऐसे हैं, जिनकी एक खास आदत उन्हें सफलता तो दिलाती है… लेकिन साथ में जीवन में मुश्किलें भी बढ़ाती है.

सफलता के साथ मुश्किलें बढ़ाती है ये आदतें
हर व्‍यक्ति में अच्‍छी और बुरी आदत होती है. आपकी अच्‍छी आदत आपको सफलता, खुशी, पैसा देती है लेकिन कई बार वही आदत आपकी जिंदगी को मुश्किल भी बना सकती है. आज हम मूलांक 1, मूलांक 3 और मूलांक 8 वाले लोगों की ऐसी ही आदतों के बारे में जानते हैं, जो उनके लिए जितनी अच्‍छी है, उतनी बुरी भी साबित होती है.

मूलांक 1
जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 वाले लोगों को हर काम खुद करने की आदत होती है. वे दूसरों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं. इस कारण वे सफल तो होते हैं लेकिन खुद पर काम का इतना बोझ डाल लेते हैं कि परिवार और सुकून पीछे छूट जाता है. वे खुद को बहुत थका लेते हैं.

मूलांक 3
3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्‍मे लोगों का मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वाले लोगों को हर काम में परफेक्‍शन की आदत होती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वे खुद तो बहुत ज्ञानी और रणनीति बनाने में माहिर होते हैं, लिहाजा दूसरों से भी ऐसी ही उम्‍मीद करते हैं. लेकिन मनपसंद नतीजे न मिलने पर फ्रस्‍ट्रेड होते हैं. साथ ही कई बार हर छोटी चीज को परफेक्‍ट बनाने के चक्‍कर में बहुत समय गंवा देते हैं.

मूलांक 8
8, 17 और 26 तारीख को जन्‍मे लोगों का काम के प्रति समर्पण बहुत ज्‍यादा होता है. साथ ही वे बेहद अनुशासित होते हैं. वे काम में इतना डूब जाते हैं कि काम को ही जिंदगी बना लेते हैं. इस कारण वे जीवन में अकेले पड़ जाते हैं. वे पैसा और सफलता तो पा लेते हैं लेकिन परिवार, दोस्‍त सब उनसे छूट जाते हैं.

क्‍या करें?
जीवन में मध्‍य मार्ग या संतुलन अपनाएं. पैसा, सफलता जीने के लिए जितनी जरूरी हैं, उतनी ही जरूरी है अच्‍छी सेहत, परिवार और मानसिक शांति. लिहाजा खुद को और परिवार को भी समय दें. वैसे मूलांकों को लेकर ये जानकारी अंक शास्‍त्र पर आधारित है, लेकिन जागरुक लोग अपनी आदतों में संतुलन बनाकर सफल और सुखी जीवन भी जीते हैं.