Himachal Se: Bada Mangal Rituals India: आज 19 मई 2026 को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन रामभक्त हनुमान जी की विशेष पूजाआराधना के लिए समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही त्रेतायुग में भगवान श्रीराम से हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। इसलिए इस दिन का सनातन धर्म में बड़ा महत्व बताया गया हैं।

ज्योतिषयों के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के सभी मंगल बेहद कल्याणकारी संयोग लेकर आ रहे हैं, तो आइए तीसरे पर वीर बजरंगी को उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं।
वीर बजरंगी को लगाएं ये खास भोग
-
बूंदी या बेसन के लड्डू
आज तीसरे बड़े मंगल पर वीर बजरंगी को उनका प्रिय भोग बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। हनुमान जी को पीला और लाल रंग बेहद प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे कुंडली में मंगल और गुरु ग्रह मजबूत होते हैं, जिससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
-
मीठा पान
वीर बजरंगी को बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग के अलावा, मीठा पान का भी भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से हनुमान जी सभी संकटों का नाश करते हैं।
-
तुलसी दल
भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम के परम भक्त होने की वजह से को बिना तुलसी के तुलसी दल के लगाया गया कोई भी भोग स्वीकार नहीं होता। अगर आप उनके भोग में तुलसी दल शामिल करते हैं, तो घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती।
-
रोट
वीर बजरंगी की कृपा पाने के लिए रोट का भी भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुखशांति का वास होता है। यह भोग उत्तर भारत में बड़े मंगल पर गेहूं के आटे, गुड़ और घी से रोट तैयार किया जाता है।
कैसे करें तीसरे बड़े मंगल पर पूजा?
तीसरे बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद हनुमान मंदिर जाकर या घर पर बजरंगबली की मूर्ति/चित्र के सामने दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पूजा के दौरान श्रद्धा से अपनी मनोकामना व्यक्त करें। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन कराना या दान करना भी बहुत पुण्यदायी माना जाता है।



