
Ajinkya Rahane:आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल 2 अप्रैल को केकेआर (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम से हुआ, जहां टॉस जीतकर केकेआर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहद शानदार बल्लेबाजी की. पहले ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बाद नीतीश रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) और हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक पारी की बदौलत 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए.
इसके जवाब में केकेआर (Kolkata Knight Riders) की टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी का परिचय दिया और पूरी टीम 16 ओवरों में सिर्फ 161 रन पर आलआउट हो गई. केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने 35 रनों की पारी खेली, इसके अलावा फिन एलेन के बल्ले से 28 रन निकले और बाकी का कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नही कर सका, इसी वजह से केकेआर को शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी.
Ajinkya Rahane ने इन्हें माना शर्मनाक हार का जिम्मेदार
केकेआर को मिली शर्मनाक हार के बाद टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) काफी गुस्से में नजर आए. अजिंक्य रहां ने 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए. आलोचकों ने रहाणे के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए, जिसका जवाब उन्होंने मैच के बाद दिया. अजिंक्य रहाणे ने कहा कि
“मेरा स्ट्राइक रेट 2023 से अब तक सबसे अच्छा है. जो लोग बात कर रहे हैं, वे शायद मैच नहीं देख रहे हैं या मेरे खिलाफ उनका कोई खास एजेंडा है. उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है. मुझे खेलते हुए देखना पसंद नहीं है. मुझे जितनी सफलता मिली है, मुझे लगता है कि वे उससे जलते हैं.”
Ajinkya Rahane ने आलोचकों पर कही ये बात
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि
“मैं ज्यादा परेशान नहीं हूं. मेरा इरादा वहीं था. कभी-कभी एक बल्लेबाज के तौर पर आपको फ्लो नहीं मिल पाता. जो लोग बात कर रहे हैं वे या तो गेम को नहीं समझते हैं या वे चाहते हैं कि मैं एक अलग तरह की पारी खेलूं. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अजिंक्य रहाणे अपने गेम में इतना सुधार करेंगे. मुझे खुशी है कि वे मेरे बारे में बात कर रहे हैं फिर चाहे वो सकारात्मक हो या नकारात्मक. उन्हें बात करने दो.”
अजिंक्य रहाणे ने अपने बयान में आगे कहा कि
“मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं. मुझे पता है कि मैंने पहले क्या किया है. मैं दूसरों की बातों के बारे में सोचने के बजाय खुद पर भरोसा करता हूं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जो भी इस बारे में बात कर रहे हैं, उन्हें बात करने दें.”






