
ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग की वजह से LPG गैस की सप्लाई में दिक्कतों की अफवाहें चल रही हैं। जिससे लोग जल्दबाजी में पैनिक बुकिंग कर रहे हैं। इसी का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने असली जैसी दिखने वाली कई फर्जी वेबसाइट्स बना ली हैं। वे ‘तत्काल गैस बुकिंग’ के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनका बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने कुछ ऐसी ही खतरनाक वेबसाइट्स की लिस्ट शेयर की है, जिनसे हर किसी को दूर रहना है।
LPG बुकिंग की फर्जी वेबसाइट्स कौन-सी हैं?
गैस बुकिंग के नाम पर कैसे जाल बिछाते हैं ठग?
फर्जी कॉल और मैसेज: ठग खुद को गैस एजेंसी का अधिकारी बताकर आपको कॉल करेंगे।
डर का माहौल: वे कहेंगे कि आपकी सब्सिडी बंद होने वाली है या KYC पेंडिंग है।
लालच और दबाव: जल्दी बुकिंग या भारी छूट का लालच देकर आपसे तुरंत फैसले लेने का दबाव बनाएंगे।
डिटेल्स की मांग: वे आपसे बातों-बातों में OTP, UPI पिन या बैंकिंग डिटेल्स मांग लेंगे।
खतरनाक फाइल्स: कई बार वे आपको अनजान लिंक भेजते हैं या फोन में कोई .apk फाइल इंस्टॉल करने को कहते हैं, जिससे आपका फोन हैक हो सकता है।
असली और नकली की पहचान कैसे करें?
URL चेक करें: हमेशा वेबसाइट के एड्रेस (URL) की स्पेलिंग ध्यान से देखें और देखें कि उसमें HTTPS (लॉक का निशान) है या नहीं।
कोई भी एजेंसी OTP नहीं मांगती: याद रखें, कोई भी गैस एजेंसी फोन पर आपसे बैंक डिटेल या OTP कभी नहीं मांगती।
इंटरनेशनल नंबर से बचें: अगर अनजान या विदेशी नंबर से बुकिंग के लिए दबाव आए, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
गैस बुकिंग का सही और सुरक्षित तरीका क्या है?
भारत गैस (BPCL): वेबसाइट my.ebharatgas.com, वॉट्सऐप नंबर 1800 22 4344 या ‘Hello BPCL’ ऐप।
इंडेन गैस (Indian Oil): वेबसाइट cx.indianoil.in, वॉट्सऐप नंबर 7588888824 या ‘Indian Oil One’ ऐप।
HP गैस (HPCL): वेबसाइट myhpgas.in, वॉट्सऐप नंबर 9222201122 या ‘HP Pay’ ऐप।
अगर गलती से फंस गए, तो फौरन क्या करें?
तुरंत अपने बैंक को जानकारी दें और अपने कार्ड या नेट बैंकिंग को ब्लॉक करवाएं।
अपने सभी जरूरी एप्स और सोशल मीडिया के पासवर्ड फौरन बदल लें।
तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें।






