Himachal Se: Lucknow Railway Station: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है. स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते 31 मई और 1 जून को 66 घंटे का बड़ा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया गया है. इस ब्लॉक के कारण कुल 74 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. इनमें से 19 ट्रेनों का रूट पूरी तरह डायवर्ट कर दिया गया है, जो अब चारबाग स्टेशन नहीं आएंगी. इसके अलावा 55 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है.

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आज और कल मेगा ब्लॉक, नहीं आएंगी ये 19 ट्रेनें… 55 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, देखें पूरी लिस्ट​
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आज और कल मेगा ब्लॉक, नहीं आएंगी ये 19 ट्रेनें… 55 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले, देखें पूरी लिस्ट​

29 मई को प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर टिन शेड गिरने की घटना के बाद रेलवे ने एहतियातन और सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया है. 31 मई और 1 जून को चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 5 पर सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कोई ट्रेन नहीं आ सकेगी. इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आगामी 23 जून तक ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रतिदिन 6 घंटे का आंशिक ब्लॉक रहेगा.

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वे स्टेशन आने से पहले ‘NTES’ ऐप, रेलवे वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति अवश्य जांच लें.

ये ट्रेनें 31 को चारबाग नहीं आएंगी

वैकल्पिक स्टेशनों पर ट्रेनें 5 से 10 मिनट रुकेंगी

  • 14242 सहारनपुर प्रयागराज संगम आलमनगर और उतरेटिया होकर जाएगी.
  • 13258 आनंद विहार दानापुर आलमनगर और उतरेटिया होकर जाएगी.
  • 15074 टनकपुर सिंगरोली त्रिवेणी आलमनगरट्रांसपोर्ट नगरउतरेटिया रूट.
  • 15076 टनकपुर शक्तिनगर त्रिवेणी आलमनगरट्रांसपोर्ट नगरउतरेटिया रूट.
  • 14241 प्रयागराज संगम सहारनपुर उतरेटिया और आलमनगर के रास्ते.
  • 15073 सिंगरोली टनकपुर उतरेटिया और आलमनगर के रास्ते.
  • 15075 शक्तिनगर टनकपुर उतरेटियाट्रांसपोर्ट नगरआलमनगर रूट.
  • 15119 बनारस देहरादून उतरेटिया और आलमनगर रूट.
  • 14229 प्रयागराज संगम ऋषिकेश उतरेटिया और आलमनगर होकर.
  • 13037 हावड़ा दिल्ली उतरेटिया और आलमनगर होकर.
  • 12571 गोरखपुर आनंद विहार हमसफर चारबाग नहीं जाएगी, बादशाहनगर और ऐशबाग में रुकेगी.
  • 19410 गोरखपुर साबरमती एक्सप्रेस चारबाग नहीं जाएगी. बादशाहनगर और ऐशबाग में रुकेगी.
  • 12555 गोरखपुर बठिंडा गोरखधाम चारबाग नहीं जाएगी. बादशाहनगर और ऐशबाग में रुकेगी.
  • 15025 मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस चारबाग नहीं जाएगी. बादशाहनगर और ऐशबाग में रुकेगी.
  • 22412 आनंद विहार नाहरलगुन चारबाग नहीं जाएगी. ऐशबाग और बादशाहनगर में रुकेगी.
  • 19409 साबरमती गोरखपुर एक्सप्रेस चारबाग नहीं जाएगी। ऐशबाग और बादशाहनगर में रुकेगी.
  • 12876 आनंद विहार पुरी नीलांचल कानपुरउन्नावरायबरेली होकर डायवर्ट.
  • 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम बुढ़वलसीतापुरशाहजहांपुर रूट से जाएगी. लखनऊ, बाराबंकी, बालामऊ, हरदोई नहीं जाएगी.
  • 12203 सहरसा अमृतसर गरीब रथ बुढ़वलसीतापुरशाहजहाँपुर रूट से जाएगी। लखनऊ और हरदोई नहीं जाएगी.

प्लेटफॉर्म4 से शिफ्ट ट्रेनें आज यहां आएंगी

  • 13019 हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 12357 कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना प्लेटफॉर्म 7
  • 20505 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी प्लेटफॉर्म 6
  • 14003 मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 6
  • 15734 अमृतसर बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 6
  • 64204 कानपुर लखनऊ मेमू प्लेटफॉर्म 3
  • 64211 लखनऊ कानपुर मेमू ➔ प्लेटफॉर्म 3
  • 13005 हावड़ा अमृतसर मेल प्लेटफॉर्म 7
  • 12391 राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 13009 हावड़ा योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 12392 नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्तक्रांति प्लेटफॉर्म 6

प्लेटफॉर्म5 से शिफ्ट की गई ट्रेनें

  • 14853 वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 6
  • 14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस ➔ प्लेटफॉर्म 7
  • 12369 हावड़ा देहरादून कुंभ एक्सप्रेस ➔ प्लेटफॉर्म 6
  • 22489 वाराणसी मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 64255 उतरेटिया कानपुर मेमू प्लेटफॉर्म 7
  • 22425 अयोध्या कैंट आनंद विहार वंदे भारत प्लेटफॉर्म 7
  • 14123 प्रतापगढ़ कानपुर इंटरसिटी प्लेटफॉर्म 7
  • प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 से दोपहर शिफ्ट की गई ट्रेनें
  • 13151 कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 6
  • 64212 कानपुर लखनऊ मेमू प्लेटफॉर्म 7
  • 13307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज प्लेटफॉर्म 1
  • 13152 जम्मू तवी कोलकाता एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1

प्लेटफॉर्म4 से शिफ्ट की गई ट्रेनें

  • 13019 हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 22541 बनारस आनंद विहार गरीब रथ प्लेटफॉर्म 7
  • 12317 कोलकाता अमृतसर अकाल तख्त प्लेटफॉर्म 6
  • 19270 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 15909 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम ➔ प्लेटफॉर्म 3
  • 20503 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी ➔ प्लेटफॉर्म 6
  • 15744 अमृतसर बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 3
  • 64204 कानपुर लखनऊ मेमू प्लेटफॉर्म 3
  • 14047 सीतामढ़ी दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 6
  • 19306 कामाख्या डॉ. आम्बेडकर नगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 6
  • 12875 पुरी आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 6
  • 64211 लखनऊ कानपुर मेमू ➔ प्लेटफॉर्म 7
  • 13005 हावड़ा अमृतसर मेल प्लेटफॉर्म 7
  • 15119 बनारस देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 12391 राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 13009 हावड़ा योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 12392 नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 13258 आनंद विहार दानापुर जनसाधारण प्लेटफॉर्म 7
  • 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार सप्तक्रांति प्लेटफॉर्म 6

प्लेटफॉर्म5 से शिफ्ट की गई ट्रेनें

  • 14863 वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 6
  • 14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 14123 प्रतापगढ़ कानपुर इंटरसिटी प्लेटफॉर्म 7
  • 22489 बनारस मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7
  • 22425 अयोध्या कैंट आनंद विहार वंदे भारत प्लेटफॉर्म 7
  • 64255 उतरेटिया कानपुर मेमू प्लेटफॉर्म 7
  • 12184 प्रतापगढ़ भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 7

प्लेटफॉर्म2 और 3 से दोपहर शिफ्ट की गई ट्रेनें

  • 13151 कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 6
  • 64212 कानपुर लखनऊ मेमू प्लेटफॉर्म 7
  • 12143 एलटीटी सुल्तानपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1
  • 13307 धनबाद फिरोजपुर गंगा सतलुज प्लेटफॉर्म 1
  • 12173 एलटीटी प्रतापगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 6
  • 13152 जम्मू तवी कोलकाता एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म 1
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।