Himachal Se: ICC Board meeting Ahmedabad: IPL 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से खेल जगत का बाजार गर्म होता हुआ दिख रहा है। चर्चा इस बात पर जोर पकड़ रही है कि क्या वो आईपीएल 2026 में भारत आएंगे या फिर नहीं। ये सवाल क्यों खड़ा हो रहा है आइए एक नजर इस पर डालते हैं। इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्ते चल रहे हैं। इसी बीच आईसीसी की प्रमुख बैठकों का आयोजन भी भारत के अहमदाबाद में ही होना है। ऐसे में फिर पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी के भारत आने को लेकर चर्चा तेज हो रही है।

दरअसल, 21 मई को ICC की चीफ एग्जीक्यूटिव्स की वर्चुअल बैठक होनी तय है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में बोर्ड की बैठक आमनेसामने होंगी। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला भी 31 मई को ही अहमदाबाद में खेला जाना है। यही कारण है कि इस बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।



