Himachal Se: Hamirpur जिले के नादौन क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चर्चा और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है। यहां श्मशानघाट परिसर में बने एक शेड के अंदर एक प्रेमी जोड़े को स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर काफी हंगामा हुआ।
जानकारी के अनुसार नादौन क्षेत्र में स्थित श्मशानघाट के रेन शेड में एक युवक और महिला काफी देर से मौजूद थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। शक होने पर जब लोगों ने पास जाकर देखा तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
यह देखकर स्थानीय लोग भड़क गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों की वीडियो बना ली और उन्हें वहीं पकड़ लिया। अचानक लोगों के सामने आने पर प्रेमी जोड़ा घबरा गया और उनसे माफी मांगने लगा।
बताया जा रहा है कि काफी देर तक मौके पर बहस और हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में दोनों द्वारा माफी मांगने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें वहां से जाने दिया।
घटना के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्मशानघाट जैसे संवेदनशील और धार्मिक महत्व वाले स्थान पर इस तरह की हरकतें समाज में गलत संदेश देती हैं। ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
फिलहाल इस घटना का वीडियो भी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने की बात कह रहे हैं।