Thursday, April 2, 2026
Uncategorized

शादी वालों की बल्ले-बल्ले, सोने में आई अचानक भयंकर गिरावट, कितना सस्ता हो गया गोल्ड?!..

शादी वालों की बल्ले-बल्ले, सोने में आई अचानक भयंकर गिरावट, कितना सस्ता हो गया गोल्ड?!..
शादी वालों की बल्ले-बल्ले, सोने में आई अचानक भयंकर गिरावट, कितना सस्ता हो गया गोल्ड?!..

Gold Price Crash: 2 अप्रैल को सोने-चांदी में भयंकर गिरावट आई है। सुबह 10.15 बजे जून वाले फ्यूचर कॉम गोल्ड में लगभग 4000 रुपये की गिरावट है। इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price Today)1,50,005 रुपये चल रही है। एक बार फिर सोने की कीमत 1.50 लाख से नीचे पहुंच गई है। Gold Price Crash: कितना सस्ता हुआ सोना? सुबह 11.03 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,50,300 रुपये चल रही है। इसमें 3408 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,50,005 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

Sone Ka Bhav: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना? शहर सोने का भाव पटना ₹149,530 जयपुर ₹149,590 कानपुर ₹149,650 लखनऊ ₹149,650 भोपाल ₹148,600 इंदौर ₹148,600 चंडीगढ़ ₹148,440 रायपुर ₹148,380 आज सोना सस्ता कहां मिल रहा है? ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,48,380 रुपये चल रही है। आज सोना महंगा कहां मिल रहा है?

कानपुर और लखनऊ सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोना 1,49,650 रुपये में मिल रहा है। Gold Price Crash: क्यों आई गिरावट? आज शेयर मार्केट में भारी बिकवाली देखी जा रही है। बाजार के मुख्य इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इसलिए आज सोने-चांदी में भी गिरावट है। वैसे तो शेयर बाजार के गिरने पर कमोडिटी मार्केट में तेजी आती थी। लेकिन मध्य पूर्व में युद्ध की वजह से शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट दोनों में एकसाथ तेजी और गिरावट देखी जा रही है।

निवेशक घबराकर गोल्ड और सिल्वर से पैसा निकाल ले रहे हैं। 1 लाख से नीचे जाएगा सोना? हमने गोल्ड के प्राइस टारगेट को लेकर कई बार केडिया एडवाइजरी के डायेरक्टर अजय केडिया से बातचीत की है। अजय केडिया की मानें तो सोने की कीमत अब 1 लाख के नीचे नहीं जाएगी। अगर इसमें भारी गिरावट आती भी है तो इसका दाम 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर रहेगा।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply