Friday, December 5, 2025
Crime

मिली थी डेटिंग ऐप पर,’ बात हुई थी 2000 में, होटल के कमरे में जाते ही की ऐसी डिमांड, फिर युवक की मिली लाश

मिली थी डेटिंग ऐप पर,’ बात हुई थी 2000 में, होटल के कमरे में जाते ही की ऐसी डिमांड, फिर युवक की मिली लाश
मिली थी डेटिंग ऐप पर,’ बात हुई थी 2000 में, होटल के कमरे में जाते ही की ऐसी डिमांड, फिर युवक की मिली लाश

जब भरोसा डिजिटल दुनिया में बने अनजान रिश्तों पर टिका हो, तो एक गलत कदम इंसान को ऐसी जगह पहुंचा सकता है जहां बचने का रास्ता भी नहीं मिलता. यही खतरा कोलकाता के कस्बा इलाके में एक भयावह सच बनकर सामने आया. यहां एक लग्जरी होटल के कमरे से उस समय सनसनी फैल गई जब 33 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट आदर्श लोसालका का शव बिना कपड़ों के बरामद हुआ.

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ वह किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है. युवक को पैसे ऐंठने की नीयत से डेटिंग ऐप पर बनी दोस्ती के जरिए बुलाया गया था और जब उसने 20 हजार रुपये देने से इनकार किया तो लिव-इन पार्टनर्स ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.

CCTV फुटेज से सच आया सामने

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपियों कोमल साहा और उसकी लिव-इन पार्टनर ध्रुबा मित्रा को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने पहले तो कई बार बयान बदले, लेकिन सबूतों और CCTV फुटेज से सच सामने आ गया. जांच में सामने आया है कि लिव-इन पार्टनर्स ने डेटिंग ऐप पर आदर्श से दोस्ती की और सेक्सुअल फेवर के बदले पहले 2,000 रुपये तय किए थे.

शनिवार को आदर्श ने होटल में दो कमरे ऑनलाइन बुक कराए. कोमल और ध्रुबा पहले अपने कमरे में गए. कुछ देर बाद कोमल आदर्श के कमरे में पहुंची. आदर्श ने डिलीवरी ऐप से बीयर और चिप्स मंगवाए, जो CCTV में भी कैद है. इसके बाद कोमल और ध्रुबा होटल के गलियारे में लंबे समय तक बात करते दिखी. पुलिस को शक है कि इसी दौरान 20 हजार रुपये की नई डिमांड और प्लान फाइनल हुआ.

युवक का चादर से दबाया गला

इसके बाद, कोमल फिर आदर्श के कमरे में लौटी. दोनों ने कमरे में पैसे तलाशे, वॉलेट से 1,500 रुपये निकाले. तभी आदर्श की नींद खुली और ध्रुबा को देखकर वह चौंक गया. फिर दोनों ने उससे 20,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की मांग की. आदर्श ने पैसे देने या अपना पिन शेयर करने से इनकार किया और कोमल को गाली देने लगा. बस फिर क्या था, ध्रुबा ने उसे मुक्का जड़ा.

उन्होंने उसके पैरों को तौलिये से बांध दिया. फिर उसे बेड से घसीटकर फर्श पर लाया और कथित तौर पर चादर से उसका गला दबा दिया. पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज में दोनों को होटल के गलियारे में भागते हुए देखा गया. करीब 2:30 बजे रात को कोमल और ध्रुबा आदर्श के कमरे से निकलकर पास वाले कमरे में गए.

मामले की जांच जारी है

कोमल ने अपना बैग उठाया और दोनों पहले फ्लोर पर गए, फिर होटल से निकलकर फरार हो गए. डेटिंग ऐप पर बढ़ते इस तरह के अपराधों ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड और इस तरह की अन्य ठगी की घटनाओं की भी जांच कर रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply