Summer Drink: Heatwave में अमृत हैं खरबूजे के बीज, बनाएं बॉडी को Cool रखने वाला यह Magic Drink
✍️ me.sumitji@gmail.com📅 June 6, 2026🕐 1 hour ago👁 0 views
Himachal Se:
गर्मियों में खरबूजा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। लेकिन इसके बीज सीधे कूड़ेदान में जाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि खरबूजे के छोटेछोटे बीज किसी सुपरफूड से कम नहीं है। यह मैग्नीशियम, प्रोटीन और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। वहीं खरबूजे के बीज विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। खरबूजा के बीज आपके शरीर को ठंडक देने के साथ हाइड्रेशन, एनर्जी और जरूरी न्यूट्रिशन भी देते हैं।
इसकी खासियत यह है कि खरबूजे के बीज शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं, गर्मियों में होने वाली थकान और कमजोरी दूर होती है और डाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। वहीं इसके रेगुलर सेवन से स्किन ग्लोइंग और बाल मजबूत होते हैं। अगर आप भी खरबूजे को बीजों को बेकार समझकर फेंक देती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से इससे समर ड्रिंक बना सकती हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह ड्रिंक न सिर्फ नेचुरल और हेल्दी बल्कि रिफ्रेशिंग भी होती है।
अगर आप कूलिंग, हेल्दी और केमिकल फ्री ड्रिंक पीना चाहती हैं, तो मस्कमेलन सीड्स ड्रिंक परफेक्ट ऑप्शन है। इसको बनाना बेहद आसान है और आप इसको समर डाइट में पौष्टिक और टेस्टी एडिशन बन सकती हैं।
सामग्री
Summer Drink: Heatwave में अमृत हैं खरबूजे के बीज, बनाएं बॉडी को Cool रखने वाला यह Magic Drink
खरबूजे के बीज 1 कप
अदरक 1/4 चम्मच
शहद 1 चम्मच
सौंफ 1 चम्मच
चाट मसाला 1 चम्मच
पानी 2 गिलास
ऐसे बनाएं मस्कमेलन सीड्स ड्रिंक
इस सभी चीजों को मिक्सर में डालकर इसको अच्छे से ब्लेंड करें।
स्मूद होने तक इसको पीसें।
फिर ठंडाठंडा सभी को सर्व करें।
क्यों खास है ये ड्रिंक
यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है।
यह ड्रिंक डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
गर्मियों में इसके सेवन से डिहाइड्रेशन से बचाता है।
इसमें सौंफ और अदरक डालने से यह ज्यादा कूलिंग और डाइजेस्टिव फ्रेंडली बनता है।