Himachal Se: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहित महिला ने 6 साल पहले हुए रेप के मामले में अपने पड़ोसी पैथोलॉजिस्ट के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से उसे लगातार ब्लेकमेल करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला ने 6 साल बाद पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराया रेप का मामला, पीड़िता ने शादी के बाद पति को सुनाई आपबीती​
महिला ने 6 साल बाद पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराया रेप का मामला, पीड़िता ने शादी के बाद पति को सुनाई आपबीती​

2019 की है घटना, जब वह कक्षा 10 में पढ़ती थी

पुलिस ने कहा कि महिला की शादी इसी साल अप्रैल में हुई और उसने यह कदम अपने पति के प्रोत्साहन के बाद उठाया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना 2019 की है। उस वक्त वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने कहा कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता घटना के वक्त कोचिंग गई थी लेकिन तब तक कोचिंग का गेट नहीं खुला था।

डराधमकाकर किया दुष्कर्म

उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि लड़की गेट खुलने का इंतजार कर रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाला दशरथ पटेल उसे बहलाफुसलाकर अपने पैथोलॉजी सेंटर पर ले गया और डराधमकाकर उससे दुष्कर्म किया।

साल 2025 तक करता रहा दुष्कर्म

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का यह भी आरोप है कि बाद में पटेल उसे डराधमका कर उससे साल 2025 तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने कहा कि इसी साल अप्रैल में पीड़िता की शादी हो गई, जिसके बाद उसने अपने पति को आपबीती सुनायी। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के पति ने न्याय की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया और पुलिस के उच्च अधिकारीयों से गुहार लगाई।

कई धाराओं में दर्ज किया गया केस

इस पूरे मामले पर बोलते हुए मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दशरथ पटेल के खिलाफ शनिवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।