
Asha Bhosle Final Last Look: सुरों की मल्लिका और हिंदी सिनेमा का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा हो गया है. आशा भोसले, जिन्होंने अपनी आवाज से कई दशकों तक करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया, अब सिर्फ यादें बनकर हमारे बीच रह गई हैं. अपने अंतिम सफर पर आशा भोसले ने हर किसी की आंखें नम कर दीं.
ऐसा किया गया आशा भोसले का आखिरी श्रृंगार
आशा भोसले को साड़ियां पहनने और सजे-संवरने का काफी शौक था. उनके अंतिम सफर के लिए उन्हें पूरी सादगी और गरिमा के साथ तैयार किया गया, जिसके लिए उन्हें ताउम्र जाना जाएगा. आशा भोसले को उनके अंतिम सफर के लिए फिरोजी साड़ी पहनाई गई. उनके गले में मोतियों की माला के साथ फूलों की माला भी पहनाई गई. इसी के साथ उनके माथे पर सजी बिंदी उनके अंदाज को बरकरार रख रही थी, जिसे दुनिया ने काफी पसंद किया और हमेशा सराहा.

खुद को संभाल नहीं पाईं उनकी सहेली
आशा भोसले को इस रूप में देख उनकी पुरानी सहेली और दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख भी खुद को संभाल नहीं पाईं. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे, जो कभी उनके गानों पर थिरकते थे, आज उनके सामने सिर झुकाए खामोश खड़े थे. हर किसी के चेहरे पर एक अलग ही दुख नजर आ रहा था. अब कभी आशा भोसले की लाइव आवाज सुनने को नहीं मिलेगी.
बेहद भावुक हुए सचिन तेंदुलकर
आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए फिल्म इंडस्ट्री से लेकर खेल जगत के तमाम दिग्गज पहुंचे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे. आशा ताई को देखकर सचिन खड़े-खड़े भावुक हो गए. सचिन उनके बेहद करीब थे और उन्हें मां जैसा सम्मान देते थे.



