Himachal Se: June 2026 Transit List: ग्रहनक्षत्र और गोचर के लिहाज से जून का महीना अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 2 जून को देवगुरु बृहस्पति का अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में यह अत्यंत ही दुर्लभ घटना मानी जा रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस महीने में सूर्य, बुध, मंगल, गुरु और शुक्र जैसे 5 बड़े ग्रह राशि गोचर करने जा रहे हैं इसके अलावा कई ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा। तो आइए जानते हैं जून 2026 के सभी मुख्य ग्रह गोचरों की सही तारीखें और समय।

जून 2026 ग्रह गोचर कैलेंडर
- गुरु गोचर 2 जून 2026
- शुक्र गोचर 8 जून 2026
- सूर्य गोचर 15 जून 2026
- मंगल गोचर 21 जून 2026
- बुध गोचर 22 जून 2026
गुरु गोचर 2026
2 जून 2026 को 02:25 ए एम बजे गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर कर चुके हैं। गुरु के इस गोचर से बेहद शुभ हंस राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो ज्ञान, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति देने वाला माना जाता है।
शुक्र गोचर 2026
8 जून 2026 को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को सुखवैभव, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना जाता है। कर्क में गुरु पहले से मौजूद हैं इसलिए उनके साथ शुक्र की युति भी बनेगी। कर्क राशि में करीब 12 साल बाद गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण भी होगा, जो आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलेगा।
सूर्य गोचर
जून में ग्रहों के राजा सूर्य देव अपने मित्र ग्रह बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य मजबूत और उच्च स्थिति में हों, तो उसे समाज में भरपूर मानसम्मान, उच्च पदप्रतिष्ठा और सरकारी नौकरी की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मजबूत सूर्य व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य भी प्रदान करता है।
मंगल गोचर
21 जून 2026 को ऊर्जा और साहस के कारक मंगल देव अपनी स्वराशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 21 जून को मंगल 12:07 ए एम बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
बुध गोचर
22 जून 2026 बुद्धि और व्यापार के कारक बुध देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर करें।
जून 2026 में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन
-
बुध नक्षत्र गोचर 2 जून को सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर बुध आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं।
-
सूर्य मृगशिरा नक्षत्र गोचर 8 जून 2026 को दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
-
सूर्य आर्द्रा नक्षत्र गोचर 22 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
-
मंगल नक्षत्र गोचर 16 जून 2026 को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर मंगल कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
-
गुरु नक्षत्र गोचर 18 जून 2026 को रात 9 बजकर 32 मिनट पर गुरु का नक्षत्र परिवर्तन होगा। गुरु पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे।
-
शुक्र पुष्य नक्षत्र गोचर 11 जून 2026 को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर शुक्र पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
-
शुक्र अश्लेषा नक्षत्र गोचर 23 जून 2026 को मध्यरात्रि 2 बजकर 12 मिनट पर शुक्र अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
-
राहु नक्षत्र गोचर 30 जून 2026 को रात 11 बजकर 7 मिनट पर राहु धनिष्ठा में गोचर करेंगे।



