Thursday, January 15, 2026
Gazab

दारोगा का आ गया महिला सिपाही पर दिल, दोस्ती का प्रस्ताव रख बोला.. पेट कम कर लूंगा!..

दारोगा का आ गया महिला सिपाही पर दिल, दोस्ती का प्रस्ताव रख बोला.. पेट कम कर लूंगा!..
दारोगा का आ गया महिला सिपाही पर दिल, दोस्ती का प्रस्ताव रख बोला.. पेट कम कर लूंगा!..

आगरा। लोहामंडी सर्किल के एक थाने में आशिक मिजाज दारोगा की हरकतों से महिला सिपाही खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। दारोगा ने महिला सिपाही के सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखा। कहा, वह अपना पेट कम कर लेगा, उसकी बात मानी तो आराम से ड्यूटी चलती रहेगी। पानी सिर से ऊपर होने पर सिपाही ने इंस्पेक्टर से मामले की शिकायत की।

इसके बाद दारोगा को छुट्टी पर भेज दिया गया। मामले को अफसरों से भी छिपाया गया, लेकिन चर्चा पूरे विभाग में है। शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर लोहामंडी सर्किल में महिला सिपाही में खुद ही असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

महिला सिपाही को खतरा किसी ओर से नहीं, बल्कि थाने के ही आशिक मिजाज दारोगा से है। पुलिस विभाग में यह मामला चर्चा में है। महिला आरक्षी सीसीटीएनएस का काम देखती है। थाने में तैनात एक दारोगा ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। वह कहां जाती है, किससे बात करती है। जानकारी महिला सिपाही को हुई तो नाराजगी जताई।

इस बीच दारोगा ने दोस्ती का प्रस्ताव रख दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहले तो महिला सिपाही ने इसे नजरअंदाज किया। दारोगा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो इंस्पेक्टर को मामले की जानकारी दी। महिला सिपाही ने कहा कि उसे थाने में ही डर लगने लगा है। दारोगा ने दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर धमकी दी है कि बात मानी तो आराम से ड्यूटी चलती रहेगी,

नहीं मानी तो परेशान हो जाएगी। महिला सिपाही ने कई अन्य आरोप भी लगाए। इंस्पेक्टर से महिला सिपाही को भरोसा दिया कि कोई परेशान नहीं करेगा। शिकायत के बाद इंस्पेक्टर ने दारोगा को तलब कर लिया। कभी हड़काया तो कभी समझाया, कहा महिला सिपाही ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी तो सख्त कार्रवाई हो जाएगी। इस पर दारोगा फिलहाल छुट्टी लेकर चला गया है।

मामला दबाया, फिर भी अफसरों तक पहुंचा
इंस्पेक्टर ने मामले को दबाने का प्रयास किया। बावजूद इसके मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच ही गया। एक अधिकारी ने इंस्पेक्टर को फोन भी किया, लेकिन इंस्पेक्टर ने जानकारी न होने की बात कहकर अपना पल्ल झाड़ लिया। हालांकि थाने के ही अन्य पुलिसकर्मी घटना की पुष्टि कर रहे हैं। कुछ ने तो अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम बता भी दिया है। मामला चर्चा में आने पर महिला सिपाही लिखित शिकायत करने का मन बना रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply