Himachal Se: Hardoi Police Action: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार कारें बरामद की हैं. यह कार्रवाई कछौना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की. तस्करों ने पुलिस की पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर जांच तेज कर दी गई है.

हरियाणा से बिहार तक नशा सप्लाई का खेल खत्म! हरदोई पुलिस ने जब्त की 9 लाख की अवैध शराब, 3 अरेस्ट​
हरियाणा से बिहार तक नशा सप्लाई का खेल खत्म! हरदोई पुलिस ने जब्त की 9 लाख की अवैध शराब, 3 अरेस्ट​

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से शराब लाकर हरदोई के रास्ते बिहार भेजी जा रही है. सूचना के बाद कछौना पुलिस ने कटियामऊखजोहना मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान कई संदिग्ध गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से जमीर, अमवार और बबलू नाम के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया.

शराब की बोतलें बरामद

इनके पास से 3276 पव्वा , 594 बोतल , 168 बोतल , 18 हजार 600 रुपये नगद और 4 अर्टिगा कार बरामद की गईं. बरामद हुई शराब की कीमत लगभग 9 लाख से अधिक की बताई जा रही है, जबकि इनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. हरदोई पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार के मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में सप्लाई करते थे.

फरार तस्करों की तलाश में पुलिस

गुप्त सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को दबोच लिया. इस दौरान कुछ तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले. हालांकि, पुलिस ने तीन तस्करों को दबोच लिया. पुलिस अब पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर उनके पूरे गिरोह का जल्द ही भंडाफोड़ कर सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य सरगना हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.