प्रयागराज के एक आभूषण कारोबारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी की शादी प्रयागराज के जार्जटाउन में रहने वाले लड़के से तय की थी। नौ जून 2025 को धूमधाम से सगाई हुई। पीड़ित का कहना है कि सगाई के बाद लड़का उनकी बेटी से ऑडियो और वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगा।

यूपी के प्रयागराज के जार्ज टाउन निवासी युवक, कौशांबी के मंझनपुर इलाके की युवती से सगाई करने के बाद वीडियो कॉलिंग पर बातचीत करने लगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि मंगेतर ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग की है। आरोप है कि युवक के माता-पिता और बहन ने भी उसका सहयोग किया। इन सभी ने पीड़िता के पिता से गाली-गलौज की। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक आभूषण कारोबारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी की शादी प्रयागराज के जार्जटाउन में रहने वाले लड़के से तय की थी। नौ जून 2025 को धूमधाम से सगाई हुई। तय हुआ था कि आठ फरवरी 2026 को विवाह किया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि सगाई के बाद लड़का उनकी बेटी से ऑडियो और वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगा।
इस दौरान उसने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग करने लगा। उसकी बहन ने भी फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित बातचीत करने के लिए आरोपी के घर गया तो आरोपी ने अपने पिता और मां के साथ मिलकर गाली-गलौज की। साथ ही एक करोड़ रुपये दिए बिना शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित पिता ने 19 दिसंबर को मामले की शिकायत एसपी राजेश कुमार से की थी। उनके आदेश पर मुकदमा कायम किया गया है।
क्या बोली पुलिस
प्रयागराज के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली में उसके मंगेतर समेत चार आरोपियों पर मुकदमा कायम करा दिया गया है। इंस्पेक्टर को आरोपों की गहनता से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।



