Monday, April 6, 2026
Uncategorized

झूठ बोली, फिर कुंवारे भांजे संग भाग गई मामी… लाचार पति पीटता रह गया माथा!

झूठ बोली, फिर कुंवारे भांजे संग भाग गई मामी… लाचार पति पीटता रह गया माथा

Chhatarpur News: आज की तारीख में सच्ची मोहब्बत किस्मत वालों को ही नसीब होती है. गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड में ब्रेकअप होना आम सी बात है. मगर कई लोग तो शादी के बाद और कई बच्चे होने के बाद भी अपने पार्टनर को धोखा दे ही देते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के छतरपुर से. यहां सिजई निवासी एक महिला अपने पति को मंदिर जाने का झांसा देकर अपने ही सगे और कुंवारे भांजे के साथ फरार हो गई. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी न केवल घर छोड़कर गई है, बल्कि साथ में जीवन भर की कमाई यानी नकदी और कीमती जेवरात भी ले उड़ी है.

जानकारी के मुताबिक, सिजई निवासी 40 वर्षीय बरे कुशवाहा की 35 वर्षीय पत्नी ने रविवार को घर से निकलते समय कहा था कि वो विन्ध्यवासिनी मंदिर में दर्शन करने जा रही हैं. पति को लगा कि पत्नी धार्मिक आस्था के कारण जा रही है, लेकिन असल में यह भागने की एक सोची-समझी साजिश थी. घर से निकलने के बाद महिला मंदिर जाने के बजाय सीधे कबरई पहुंच गई.

दीदी के घर जाने की कही बात

जब काफी देर तक पत्नी वापस नहीं लौटी, तो चिंतित पति बरे कुशवाहा ने उसे फोन किया. फोन पर पत्नी ने बड़ी चालाकी से झूठ बोला कि वह अपनी दीदी के घर पहुंच गई है और वहीं रुक रही है. पति ने जब वहां जाने की बात कही, तो पत्नी वहां से भी गायब हो गई. इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा और परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई.

भांजे के साथ इश्क का खेल

खोजबीन करने पर जो सच सामने आया, उसने पति के होश उड़ा दिए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बरे कुशवाहा का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने 25 वर्षीय भांजे कमलेश कुशवाहा (निवासी कबरई) के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते फरार हो गई है. उम्र में 10 साल छोटे भांजे और मामी के इस कदम ने सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नकदी और जेवर लेकर चंपत

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गई है. बरे कुशवाहा ने पुलिस थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने गुमशुदगी और चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश के लिए कबरई और आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply