Thursday, April 2, 2026
Cricket

IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान, 30 दिनों में 3 देशों से 10 टी20 मैच खेलेगी भारतीय टीम

IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान, 30 दिनों में 3 देशों से 10 टी20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
team india schedule 2026 t20i

Team India upcoming Schedule: भारत में इस समय आईपीएल 2026 (IPL 2026) का खुमार छाया हुआ है. अगले 2 महीने तक भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी आईपीएल खेलने में व्यस्त होंगे, लेकिन उसके बाद भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर देश के लिए खेलने को मैदान में उतरेंगे. भारतीय टीम का टी20 शेड्यूल इस बार काफी व्यस्त रहने वाला है.

टीम इंडिया को इस दौरान सिर्फ 30 दिनों में 3 देशों का सामना करना है, वहीं इस दौरान टीम इंडिया (Team India) को 10 मैच खेलने हैं. अब आइए जानते हैं टीम इंडिया किन देशों का सामना कब करने वाली है.

30 दिनों में 3 देशों से 10 टी20 मैच खेलेगी Team India

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम (Team India) को 26 जून से लेकर 26 जुलाई तक 10 टी20 मैच खेलने हैं, इस दौरान भारतीय टीम 3 देशों का सामना करेगी और इस दौरान टीम इंडिया को आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे का सामना करना है. इस अभियान की शुरुआत टीम इंडिया, आयरलैंड दौरे से करेगी, जहां 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी.

इसके बाद इंग्लैंड दौरा होगा, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. आखिर में टीम जिम्बाब्वे जाकर 3 मैचों की T20 सीरीज खेलेगी. इन तीनों सीरीज के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया गया है.

भारतीय टीम का कुछ ऐसा है शेड्यूल

भारतीय टीम इस दौरान आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच 26 जून को खेलने वाली है, जो बेलफास्ट में होने वाला है. वहीं उसके बाद दूसरा मैच 28 जून को बेलफास्ट में ही खेला जाएगा.

  • 26 जून (शुक्रवार) – भारत vs आयरलैंड, पहला T20 (बेलफास्ट)
  • 28 जून (रविवार) – भारत vs आयरलैंड, दूसरा T20 (बेलफास्ट)

आयरलैंड के बाद भारतीय टीम, इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, इस दौरान टीम इंडिया को 5 टी20 मैच खेले जाने हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहले मैच 1 जुलाई को डरहम, दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर, तीसरा 7 जुलाई को नॉटिंघम, चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल और सीरीज का 5वां एवं अंतिम टी20 मैच साउथेम्प्टन में खेला जाएगा.

  • 1 जुलाई (बुधवार) – पहला T20 (डरहम)
  • 4 जुलाई (शनिवार) – दूसरा T20 (मैनचेस्टर)
  • 7 जुलाई (मंगलवार) – तीसरा T20 (नॉटिंघम)
  • 9 जुलाई (गुरुवार) – चौथा T20 (ब्रिस्टल)
  • 11 जुलाई (शनिवार) – पांचवां T20 (साउथेम्प्टन)

इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम को 3 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करना है. जहां पहला मैच 23 जुलाई को होगा, वहीं 25 और 26 को 2 लगातार मैच खेले जाएंगे.

  • 23 जुलाई (गुरुवार) – पहला T20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
  • 25 जुलाई (शनिवार) – दूसरा T20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
  • 26 जुलाई (रविवार) – तीसरा T20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply