रक्षाबंधन सावन के महीने में पड़ने वाला आखिरी त्यौहार होता है, जिसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर रेशम का धागा बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं तो वहीं भाई भी अपनी बहन के प्रति उनके प्रेम और फर्ज को निभाने का वादा करते हैं. इस बार 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. इस खास मौके पर यहां दिए गए आइडिया से आप भी अपनी बहन के लिए कोई गिफ्ट चुन सकते हैं.

राखी का त्योहार बहनभाई के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने का प्रतीक है. यहां तक कि ये फेस्टिवल धर्मों की दीवार से बंधा हुआ भी नहीं है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कई ऐसे उदाहरण देखने को मिल जाते हैं जो दूसरे धर्म के लोग भी बहनों से राखी बंधवाते हैं. फिलहाल जान लेते हैं कि इस फेस्टिवल पर आप अपनी बहन को क्या उपहार दे सकते हैं.

चांदी की पायल करें गिफ्ट

राखी पर आप अपनी बहन को चांदी की पायल गिफ्ट में दे सकते हैं. लड़कियों को जूलरी वैसे भी बहुत पसंद होती है और खासकर जब कोई उन्हें पायल देता है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. ये गिफ्ट आपकी शादीशुदी बहन के लिए तो बिल्कुल बेस्ट रहेगा.

जूलरी का बनाएं कम्बो

अगर आपकी सिस्टर 18 से 25 या 27 की एज में हैं और अभी शादी नहीं हुई है तो आप उनके लिए आर्टिफीशियल ट्रेंडी जूलरी का कॉम्बो बनवा सकते हैं. इसे देखकर तो वो वाकई खुशी से उछल पड़ेंगी. इसमें आप कुछ अलगअलग डिजाइन के ईयररिंग, 12 ब्रेसलेट, नाम वाले पेंडेंट की नेकचेन, रिंग जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं.

स्किन केयर का कॉम्बो दें

इसी तरह से लड़कियों को अपनी स्किन का ख्याल रखना बहुत अच्छा लगता है. आप राखी पर अपनी बहन के लिए एक बढ़िया मॉइस्चराइजर, सीरम, सनस्क्रीन, सन प्रोटेक्शन लिप बाम, फेस वॉश जैसी चीजों का एक कॉम्बो बनवाकर दे सकते हैं.

खूबसूरत बैग करें गिफ्ट

आपकी सिस्टर अगर कॉलेज या ऑफिस जाती है तो आप उनको खूबसूरत सा बैग राखी पर गिफ्ट में दे सकते हैं. ये उनके काफी काम भी आएगा और जाहिर तौर पर उन्हें ये देखकर काफी खुशी होगी. बस ध्यान रखें कि बैग ऐसा होना चाहिए जिसे वो अपने काम के लिए यूज कर सकें. इसे खरीदने के लिए आप किसी महिला की मदद ले सकते हैं.

शादीशुदा बहन के लिए गिफ्ट

अगर आपकी बहन की शादी हो गई है तो आप उनके लिए एक अच्छा स्पा का गिफ्ट वाउचर दे सकते हैं ताकि वो भागदौड़ भरी जिंदगी से खुद के लिए सुकून का वक्त निकाल सकें. इसके अलावा आप उन्हें किचन का कोई ऐसा अप्लायंस दे सकते हैं जो उनके काम को आसान बनाए और मेहनत को कम कर दे.