मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले की जांच में नए खुलासे सामने आए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों हमलावर करीब एक महीने तक मुंबई के अलगअलग इलाकों में ऑटो और टैक्सी से घूमकर बॉलीवुड सितारों के घरों की रेकी कर रहे थे. वे बांद्रा, जुहू, यारी रोड और वर्सोवा जैसे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चेक कर रहे थे. ये टाइगर श्रॉफ की रेकी के लिए जुहू के ग्राउंड पर भी पहुंचे थे.

फायरिंग मामले में तीनों मुख्य आरोपियों ने ऑटो और टैक्सी वालो को बताया था कि वह मुंबई घूमने आये हैं और उन्हें फिल्मी सितारों के घर देखना है. इन तीनों ने कुछ बड़े सेलेब्स के घर जाकर वहां के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने घरों के सामने फोटो भी खिंचवाई और वीडियो भी बनाए. इन फोटोवीडियो को आगे टेलीग्राम के जरिए गैंगस्टर अनिल पंडित तक पहुंचाया गया.
जुहू ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने आते थे टाइगर
जानकारी के मुताबिक, एक ऑटोरिक्शा वाले से इन्हें ये पता चला कि हर रविवार को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने जुहू के ग्राउंड पर आते हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद तीनों हमलावर 11 अक्टूबर को जुहू वाले ग्राउंड पर गए थे. लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि टाइगर श्रॉफ आज नहीं आए थे, जिसके बाद ये लोग अगले रविवार 18 अक्टूबर को दुबारा गए और हथियारों के साथ गए थे.
बताया जा रहा है कि 11 अक्टूबर को इन तीनों के पास कोई असलहा नहीं था. इनके पास विदेशी और देशी पिस्टल 17 अक्तूबर को तब आया जब बबीता और राधा नाम की लड़की दिल्ली से मुंबई आई. राधा और बबीता ने हथियारों को हरियाणा से मुंबई लाने का काम किया और हमलावरों फूल सिंह, रेहान और ऋतिक तक पहुंचाए. इसके बाद ये दोनों वसई चली गई और वहां से राजस्थान निकल गई.
दो और लोग मुंबई आए, 4 दिन इनके साथ बिताए
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में जब रेहान, फूल सिंह और ऋतिक टाइगर श्रॉफ की रैकी कर रहे थे तब उनसे मिलने दो लोग और आए थे. ये दोनों हरियाणा से आए थे और चार दिन मुंबई में इनके साथ बिताने के बाद वापस चले गए. इन दोनों के नाम कुणाल और सुमित बताए जा रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने राधा और बबीता के साथ गिरफ्तार कर लिया है. कुणाल ने ही राधाबबीता को इस काम में लगाया था.
जानकारी के मुताबिक, रेकी की फोटो और वीडियो भी पहले तीनों आरोपियों ने कुणाल को ही भेजे थे. इसके बाद कुणाल ने इसे गैंगस्टर अनिल पंडित तक पहुंचाए.
जुहू के गिल्बर्ट हिल इलाके में किराए पर लिया कमरा
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के शूटर एक महीने से सेलेब्स के घरों की रेकी कर रहे थे. आरोपी ऋतिक ने जुहू के गिल्बर्ट हिल इलाके में एक मुस्लिम परिवार से छोटा कमरा किराए पर लिया था. बताया जा रहा है कि तीनों कुछ दिनों तक इसी कमरे में रुके थे. मुंबई क्राइम ब्रांच ने मकान मालिक परिवार और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं.
इलाके के लोगों ने ही पुलिस को पूछताछ में बताया था कि ऋतिक का पहले बड़ा बाल था. बाद में उसने बाल मूंडवा लिया था. साथ ही बताया था कि ऋतिक बैटरी की बाइक चलाता था, उसके साथ दो लड़के और रहते थे. दोनों एकदम यंग थे और लंबे थे, ये इलाके में किसी से बात नहीं करते थे और हमेशा बाहर ही रहते थे.
हमले में एक विदेशी और एक देशी पिस्टल का इस्तेमाल
17 अक्टूबर को हथियार मिलने के बाद, 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने हमले में एक विदेशी और एक देशी पिस्टल का इस्तेमाल किया था, विदेशी पिस्टल कौनसी थी, इसकी ज़्यादा जानकरी नहीं है. हमले के बाद, तीनों शूटर जुहू पुष्पा पार्क से पीले रंग की पल्सर मोटरसाईकिल से अंधेरी स्टेशन आए.
जानकारी के मुताबिक, अंधेरी वेस्ट के पुलिस पार्किंग लॉट मे इन तीनों से अपनी बाइक खड़ी की और प्लेटफॉर्म नंबर 1 से सीढ़ियों पर चढ़ते हुए प्लेटफार्म4 पर गए. जहां से तीनों ने बोरीवली के लिए फास्ट लोकल पकड़ी. बोरीवली उतर कर वहां से टैक्सी पकड़कर ये तीनों सूरत तक पहुंचे. यहां से ट्रेन से ये जयपुर जा रहे थे लेकिन इससे पहले पुलिस ने तीनों को कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा लिया.



