Featured Image

नीमराना(कोटपूतली)। ऑनलाइन डेटिंग एप पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली तो कनाडा की एक 61 वर्षीय महिला शादी की उम्मीद लेकर राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नीमराना पहुंच गई लेकिन यहां पहुंचने के बाद कहानी में ऐसा मोड़ आया कि महिला के अरमानों पर पूरा पानी फिर गया। पानीपत के युवक ने उसको अधिक उम्र का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पूरा मामला कोटपूतली – बहरोड़ जिले के नीमराना क्षेत्र का है।

नीमराना थाना अधिकारी सुरेंद्र यादव के अनुसार, करीब एक साल पहले हरियाणा के पानीपत निवासी नितिन की मुलाकात डेटिंग एप के जरिए कनाडा की रहने वाली महिला से हुई थी। ऑनलाइन बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गया। दोनों के बीच प्यार हो गया और शादी करने पर सहमति भी बन गई। इसी भरोसे के साथ महिला टूरिस्ट वीजा पर 11 नवंबर को दिल्ली पहुंची। युवक खुद उसे लेने एयरपोर्ट पहुंचा और वहां से अपने मौसा-मौसी के फ्लैट पर नीमराना ले आया।

उम्र 61 साल देखा तो शादी से कर दिया इनकार

बताया जा रहा है कि महिला दो दिन तक युवक के साथ सोसायटी में रही। इस दौरान जब शादी की बात आगे बढ़ी तो महिला की उम्र करीब 61 वर्ष होने की जानकारी सामने आने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। शादी की उम्मीद लेकर हजारों किलोमीटर दूर से आई महिला के लिए यह फैसला बड़ा झटका साबित हुआ। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद और कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद महिला ने कनाडा दूतावास से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। दूतावास की ओर से सूचना मिलने पर नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई और युवक से पूछताछ शुरू की।

चर्चा का विषय बना मामला

पुलिस के अनुसार, युवक नितिन पानीपत का निवासी है और एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। ऑनलाइन प्यार, शादी का वादा और फिर उम्र सामने आने पर इनकार का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ में आजकल के युवा सोश्यल मीडिया से चेटिंग कर प्यार मोहब्बत के चककर में पड़ कर अपने जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है क्योंकि सोश्यल मीडिया पर दिखाया कुछ जाता है और हकीकत में होता कुछ है। इस बात का खुलासा तब हों पाता है ज़ब आपसे में युगल आमने सामने होते है ज़ब दोनों तरफ से एक दूसरे को ठगा सा महसूस करते है। लेकिन यें जरूर कहा जा सकता है प्यार में कोई सरहदे व सीमा मायने नहीं रखती है।

रिपोर्टः अमित यादव

ये भी पढ़ेंः राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर IED, पीछे पाकिस्तान की ISI! ट्रेन उड़ाने की साजिश में 2 गिरफ्तार

दिवाली के अगले दिन होती है गधों की पूजा, पटाखे फोड़कर कराई जाती है गधा रेस, राजस्थान के भीलवाड़ा की अनूठी परंपरा

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।