राजधानी दिल्ली में दिवाली की रात वायु प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. पटाखों के भारी धुएं और मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई. एयर क्वालिटी ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म aqi.in के रियलटाइम डेटा के मुताबिक, जहां दिवाली की शाम तक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉडरेट यानी मध्यम और खराब श्रेणी के बीच बना हुआ था, वहीं सूरज ढलते ही स्थिति अचानक भयावह हो गई.

शाम 5 बजे के आसपास दिल्ली का औसतन AQI 248 दर्ज किया गया था. लेकिन रात गहराते ही आतिशबाजी तेज हुई और महज कुछ ही घंटों के भीतर प्रदूषण का स्तर तेजी से ग्राफ पर ऊपर की तरफ चढ़ने लगा. के प्रति घंटे के आंकड़ों के अनुसार, रात में एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 950 के आंकड़े को भी पार कर गया और अधिकतम स्तर 961 तक पहुंच गया.

घंटे दर घंटे इस तरह बिगड़े दिल्ली के हालात

aqi.in द्वारा जारी पिछले 24 घंटों के ट्रेंड डेटा के अनुसार, दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर कुछ इस प्रकार बदला…

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक: दोपहर 2 बजे AQI लगभग 235 के आसपास था. इसके बाद 3 बजे और 4 बजे यह घटकर लगभग 222 के करीब बना रहा. शाम 5 बजे यह मामूली बढ़ोतरी के साथ 248 के स्तर पर पहुंचा.

शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक: शाम 6 बजे से ही प्रदूषण का ग्राफ चढ़ना शुरू हुआ और AQI 300 के पार पहुंच गया. रात 8 बजे तक यह अचानक उछलकर गंभीर श्रेणी को पार करते हुए 400 के अधिकतम रेड जोन में दाखिल हो गया.

रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक: रात 8 बजे के बाद से लेकर अगली सुबह 6 बजे तक हर घंटे AQI लगातार 400 के उच्च स्तर पर बना रहा, जिसके दौरान अधिकतम आंकड़ा 961 दर्ज किया गया.

बता दें कि अलगअलग पर्यावरण और प्रदूषण निगरानी एजेंसियों का डेटा अलगअलग होता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। SAFAR, CPCB और aqi.in जैसी निजी एजेंसियों के मॉनिटरिंग स्टेशन, सेंसर्स की लोकेशन और गणना के तरीकों में अंतर होने के कारण आंकड़ें अलगअलग देखने को मिलते हैं.

आतिशबाजी के कारण जहरीली धुंध की एक मोटी परत पूरी दिल्लीNCR पर छा गई है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है.

अधिक जानकारी और लाइव अपडेट के लिए पर जाएं.