जून का महीना समाप्‍त होने जा रहा है और कुछ दिनों बाद जुलाई 2026 की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे वक्‍त में हर महीने की तरह जुलाई से भी कुछ फाइनेंशियल बदलाव होने वाले हैं, जो देश के नागरिकों की जेब पर असर डालेंगे. कुछ बदलावों के साथ लोगों की जेब पर बोझ बढ़ सकता है, तो कुछ बदलावों से आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्‍मीद है. आइए जानते हैं 1 जुलाई से क्‍याक्‍या बदलाव हो रहे हैं और ये आपको कैसे प्रभावित कर सकते हैं.

पहला बदलाव आधार कार्ड अपडेट
UIDAI की ओर से एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत अगर आपकी ईमेल आईडी, आधार कार्ड पर अपडेट नहीं है तो 1 जुलाई से यह फ्री होने वाला है. यूआईडीएआई आधार में ईमेल को अपडेट करने के लिए जुलाई से लेकर दिसंबर तक 6 महीने का वक्‍त दे रहा है. जिस दौरान मुफ्त में आधार में ईमेल एड्रेस अपडेट किया जा सकता है. पहले इस अपडेट के लिए 75 रुपये का शुल्‍क लगता था.

दूसरा बदलाव एलपीजी के दाम
मिडिल ईस्‍ट में तनाव के बाद से एलपीजी के दाम में कई बार बढ़ोतरी की गई है. जून महीने के दौरान भी एलपीजी के दाम बढ़ाए गए थे.कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपये तक महंगा हो गया था. वहीं 5 किलो वाले एलपीजी गैस के दाम में 11 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी. दिल्‍ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये है. हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

तीसरा बदलाव ATF, CNGPNG के दाम
बात करें ATF, सीएनजी और पीएनजी के बारें में, अक्‍सर महीने के दौरान इसमें भी बदलाव होता रहा है. सरकार एलपीजी की जगह पर पीएनजी अपनाने के लिए सख्‍त रवैया अपना रही है. ऐसे में इस महीने से इसमें भी बदलाव देखा जा सकता है. साथ ही सीएनजी और ATF के दाम भी बदल सकते हैं. पिछले महीने के दौरान इन दोनों तरह के ईंधन के दाम बढ़े थे.

चौथा बदलाव एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड नियम
HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड का भी नियम बदल रहा है. जुलाई से HDFC बैंक रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड यूजर्स को घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की निःशुल्क सुविधा जारी रखने के लिए तिमाही खर्च की नई सीमा पूरी करनी होगी. लाउंज के बढ़ते उपयोग के मद्देनजर, बैंकों द्वारा प्रीमियम कार्ड सुविधाओं को और सख्त बनाने का यह एक और प्रयास है.

संशोधित नीति के तहत, रेगैलिया गोल्ड कार्ड के ग्राहकों को अगली तिमाही में मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का लाभ उठाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे. इस बदलाव से उन ग्राहकों पर असर पड़ेगा जो कार्ड का इस्तेमाल मुख्य रूप से यात्रा संबंधी लाभों के लिए करते थे.

पांचवां बदलाव बैंक हॉल‍िडे
जुलाई महीने के दौरान बैंक करीब 12 दिनों तक बंद रहने वाले हैं, जिसमें 6 सप्‍ताहिक अवकाश के कारण छुट्टी रहने वाली हैं. इसके अलावा, 6 छुट्‍ट‍ियां अलगअलग राज्‍यों में अलगअलग वजहों के कारण रहने वाली हैं. मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा में ये अवकाश रहने वाले हैं.