स्वस्थ शरीर के लिए सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी है. हमारा ब्रेकफास्ट तय करता है कि हमारा पूरा दिन कैसा होने वाला है. हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है. आज के भागदौड़ वाले समय में ऑफिस जल्दी जाने की वजह से अक्सर लोग सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं. शुरुआत में ये आदत नॉर्मल लगती हैं, लेकिन लंबे समय के लिए ये आदत सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है.

लंबे समय तक ब्रेकफास्ट ना करने की वजह से सेहत पर काफी उल्टा असर पड़ सकता है. रिसर्च के अनुसार ब्रेकफास्ट छोड़ने से मोटापे, डायबिटीज, हार्ट हेल्थ और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. रोजाना ब्रेकफास्ट ना करने की वजह से मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है जिस वजह से कई तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है.
ब्रेकफास्ट छोड़ने पर सेहत को होता है ये नुकसान?
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार जो लोग रोजाना नाश्ता नहीं करते हैं, उन लोगों में हार्ट संबंधी बीमारी का रिस्क जैसे हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम अधिक देखने को मिलता है. नाश्ता छोड़ने से इंसुलिन का बैलेंस भी प्रभावित होता है. जिससे डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ जाता है.
पेट से जुड़ी समस्या
लंबे समय तक सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ने से पेट में गैस, एसिडिटी, पेट में जलन और कब्ज की समस्या हो सकती है. सुबह ब्रेकफास्ट ना करने की वजह से भूखे रहने का समय 12 से 14 घंटे का हो जाता है. लंबे समय तक खाली पेट रहने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है.
हार्ट संबंधी बीमारी
नाश्ता छोड़ने की वजह से लोगों में कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ जाता है. लंबे समय तक ब्रेकफास्ट ना करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिससे हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ सकता है.
बढ़ता वजन
कुछ लोग वजन कम करने के लिए भी ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं. नाश्ता छोड़ने से वजन कम नहीं बल्कि बढ़ जाता है. सुबह भूखे रहने की वजह दिन के समय में लोग चिप्स, नमकीन और जंक फूड्स का अधिक सेवन करते हैं. इस तरह की डाइट से शरीर में कैलोरी बढ़ जाती है. ज्यादा कैलोरी से मोटापा तेजी से बढ़ता है.
डायिबटीज
अगर आप लंबे समय तक ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं तो शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है जिस वजह से डायबिटीज का जोखिम काफी बढ़ जाता है. लंबे समय तक ब्रेकफास्ट ना करने की वजह से इंसुलिन के काम करने की क्षमता पर असर पड़ता है. जिस वजह से डायबिटीज टाइप 2 का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है.



