Himachal Se: Things not to Donate After Sunset: भारतीय परंपराओं और वास्तु शास्त्र में सूर्यास्त के समय को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि शाम के समय घर में सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में कुछ वस्तुओं का लेनदेन करना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति, घर की सुखशांति और बरकत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जानिए सूर्यास्त के बाद न कौन सी 5 चीजें दूसरों को नहीं देनी चाहिए।

Sunset Vastu: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का लेन-देन, घर की शांति हो सकती है भंग​
Sunset Vastu: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का लेन-देन, घर की शांति हो सकती है भंग​

दूध और दही 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, दूध और दही का संबंध चंद्रमा से माना जाता है। सूर्यास्त के बाद इनका लेनदेन करने से घर की समृद्धि और सुख में कमी आने की आशंका बताई जाती है। इसलिए शाम के समय इन्हें किसी को देने से बचने की सलाह दी जाती है।

पैसों का लेनदेन

शाम के समय न तो किसी से पैसे उधार लेना चाहिए और न किसी को उधार दें। धार्मिक मान्यताओं में सूर्यास्त के बाद बड़ी रकम उधार देना या आर्थिक लेनदेन करना शुभ नहीं माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं और आर्थिक संतुलन प्रभावित हो सकता है।

लहसुनप्याज और हल्दी

ज्योतिष शास्त्र में लहसुन और प्याज को तामसिक प्रवृत्ति से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि शाम के समय इन्हें दूसरों को देने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। वहीं, हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। इसलिए सूर्यास्त के बाद हल्दी का दान करना भी उचित नहीं माना जाता।

न करें इन चीजों का लेनदेन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद सुई, धागा आदि धारदार वस्तुओं का लेनदेन करने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे रिश्तों में तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं। इसके अलावा शाम के समय जूतेचप्पल उपहार में देना या दान करना भी शुभ नहीं माना जाता।

झाड़ू 

भारतीय हिंदू परिवारों में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के बाद झाड़ू किसी को देना या घर से बाहर निकालना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर की बरकत और सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।