Tuesday, March 31, 2026
CricketIndiaTrending

201 रन बनाने के बावजूद हारी सनराइजर्स हैदराबाद तो भड़के कप्तान ईशान किशन, इस 1 खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार

201 रन बनाने के बावजूद हारी सनराइजर्स हैदराबाद तो भड़के कप्तान ईशान किशन, इस 1 खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार
201 रन बनाने के बावजूद हारी सनराइजर्स हैदराबाद तो भड़के कप्तान ईशान किशन, इस 1 खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार

Ishan Kishan: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत हो चुकी है, कल रात आईपीएल का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने पहले ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 80 और उसके बाद अनिकेत वर्मा (Aniket Verma) के 43 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 201 रन बनाने में सफल रही.

हालांकि आरसीबी (RCB) ने इस लक्ष्य को मात्र 15.4 ओवरों में अपने नाम कर लिया. ईशान किशन (Ishan Kishan) को बतौर कप्तान पहले ही मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा. अब ईशान किशन ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

Ishan Kishan ने इन्हें माना हार का जिम्मेदार

ईशान किशन ने पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद कहा कि

“मुझे लगता है कि पहले 3-4 ओवरों के बाद विकेट ने निश्चित रूप से अच्छा साथ दिया. आप जानते हैं, हमने शुरुआत में ही कुछ विकेट गंवा दिए थे, और अगली बार हमें इस बात का ध्यान रखना होगा, क्योंकि दूसरी पारी में विकेट को देखते हुए, उस पर बैटिंग करना काफी आसान था और गेंद भी काफी अच्छे से बैट पर आ रही थी. तो हां, अगली बार हमें शॉट चुनने में थोड़ी समझदारी दिखानी होगी.”

ईशान किशन ने विराट कोहली को सनराइजर्स हैदराबाद की हार का वजह बताते हुए कहा कि

“शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला है. आप जानते हैं, खासकर बल्लेबाजों को भी इसका श्रेय मिलना चाहिए, जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, खासकर चेज करते समय विराट भाई ने, उनका विकेट जितनी जल्दी हो सके लेना बहुत जरूरी है. वरना, अगर वह टिके रहे, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है.”

ईशान किशन ने कहा कप्तानी करने में मजा आया

सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान ईशान किशन ने हार के बावजूद कहा कि भले ही उनकी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें कप्तानी करने में बहुत मजा आया. ईशान किशन ने कहा कि

“सच कहूं तो मुझे इसमें बहुत मजा आया, आप जानते हैं, मैंने इसके हर पल का आनंद लिया. यह IPL है, इसलिए कभी-कभी घबराहट तो होती ही है, लेकिन एक टीम के तौर पर हम इसमें और बेहतर होते जाएंगे. कप्तानी के बारे में मैं और क्या कह सकता हूं? अगर हम आने वाले मैच जीतते हैं, तो टूर्नामेंट में आगे बढ़ना हमारे लिए काफी आसान हो जाएगा. हमें थोड़ी और मेहनत करनी होगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह पहला मैच है और अभी के लिए ये गलतियां स्वीकार्य हैं। हम बॉलिंग को लेकर थोड़े और सावधान रहेंगे. शायद अगले मैच से हम और भी मजबूत होकर उतरेंगे.”

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply