Himachal Se: Soya Kabab Recipe: भारतीय घरों में मेहमान नवाजी में कोई कसर नहीं रखी जाती है। जब भी कोई घर पर आता है तो उसके लिए तरहतरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। हालांकि कई बार मेहमान बिना बताए भी आ जाते हैं, ऐसे में कई बार समझ नहीं आता है कि उनके लिए क्या बनाया जाए। अगर आप भी इस तरह की परेशानी में फंस जाते हैं तो झटपट घर पर सोया कबाब रेसिपी बना सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

मेहमानों के लिए चाय के साथ नाश्ते में कुछ अलग और हटके रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो सोया कबाब एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्वाद के साथसाथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे आसानी से कम समय और सामग्री में तैयार किया जा सकता है। यह हल्की भूख के लिए परफेक्ट स्नैक साबित हो सकता है।
सामग्री
सोया चंक्स 100 ग्राम
प्याज 1 बारीक कटी हुई
हरी मिर्च 2 3 बारीक कटी
लाल मिर्ची पाउडर 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर 1/2 चम्मच
गरम मसाला 1/4 चम्मच
अमचूर पाउडर 1/2 चम्मच
बेसन 1 कप
नींबू का रस आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच
अदरकलहसुन का पेस्ट
हरे धनिया गार्निश के लिए
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
बनाने का तरीका
सोया कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डालकर उबालने के लिए रख दें और इसमें सोया चंक्स डाल दें। कुछ मिनट तक पकने के बाद जब सोया चंक्स नरम हो जाए तो इसे पानी से निकाल लें। सोया चंक्स को ठंडे पानी से धो लें और इन्हें हाथों की मदद से दबाकर सारा पानी निकाल लें।
अब इन सोया चंक्स को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। अब बाउल में पीसे हुए सोया चंक्स, प्याज, हरी मिर्च, अदरकलहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें बेसन डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसका आटे जैसा मिश्रण तैयार कर लें। अपने हाथों पर हल्का सा तेल लगाकर कबाब को शेप दें। अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और कबाब को दोनों तरफ सुनहरा होने तक अच्छी तरह सेक लें। अब इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
इस तरह घर पर गरमागरम सोया कबाब तैयार हो जाएंगे। इन्हें हरी चटनी के साथ नाश्ते में सर्व कर सकते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसे आप चाय के साथ पकौड़ों की जगह सर्व कर सकते हैं।



