UP Monsoon ki Vidai: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही अब कई राज्यों से मानसून कमजोर पड़ने लगा है। कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश से भी मानसून की विदाई होने लगी है। यहां मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ अब प्रदेशभर में बारिश का दौर थमने लगा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस बार यूपी में सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज हुई है तो वहीं दूसरी ओर 37 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य औसत से भी कम बारिश दर्ज की गई।

3 अक्टूबर का मौसम
शनिवार 3 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ के मौसम की बात करें तो यहां दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। 37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सबसे गर्म जिला रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
5 दिन लेट से पहुंचा था मानसून
आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार यूपी में 5 दिन की देरी से 30 जून को मानसून पहुंचने के बाद 02 जुलाई को पहुंचा। हालांकि इस दौरान मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। आपको बता दें इस बार मानसून की कुल अवधि 30 जून से 03 अक्तूबर तक कुल अवधि 95 दिन रही।
इसकी वापसी की अक्ष रेखा पूर्वी देशांतर से सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रम्हपुरी, परभणी, बारामती, हरनई होते हुए 17.5° उत्तरी अक्षांश / 71.8° पूर्वी देशांतर तक जा रही है।
4 से 7 अक्टूबर कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर को मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहने के आसार हैं। तो वहीं 5 से 8 अक्टूबर के तक वाराणसी, सोनभद्र, बलिया, गोरखपुर समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 4 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। तो वहीं 6 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान है।



