Monday, April 6, 2026
Politics

‘बेवकूफ ट्रंप…’, धमकी से कोई फर्क नहीं, ईरान ने फिर उड़ाया US राष्ट्रपति का मजाक!..

‘बेवकूफ ट्रंप…’, धमकी से कोई फर्क नहीं, ईरान ने फिर उड़ाया US राष्ट्रपति का मजाक!..
‘बेवकूफ ट्रंप…’, धमकी से कोई फर्क नहीं, ईरान ने फिर उड़ाया US राष्ट्रपति का मजाक!..

Iran Vs America: होर्मुज को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमका रहे हैं. गत रविवार (05 अप्रैल) को ट्रंप ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि ईरान को जल्द ही समझौता करना होगा, अन्यथा उसे गंभीर सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. ट्रंप की धमकी को ईरान ने गंभीरता से लेने की बजाए हवा में उड़ा दिया है.

ईरान के हालिया बयानों और एक्शन से साफ है कि ट्रंप की धमकियों के बाद भी उसके कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा. इन सबके बीच ईरान ने एक वीडियो जारी किया है और ट्रंप का मजाक उड़ाया है. इतना ही नहीं ईरान की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति को बेवकूफ तक कहा गया है.

ईरान ने मिसाइल पर लिखा संदेश
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की ओर से एक मिसाइल पर नया संदेश लिखा गया और उसके माध्यम से अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक उड़ाया गया. ईरान ने लिखा- “वह पैसा, जिसे अमेरिकी लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं पर खर्च किया जा सकता था: बेवकूफ ट्रंप”. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बता दें कि ईरान ने यह वीडियो ऐसे समय पर जारी किया है, जब अबसे कुछ घंटों पर ट्रंप की ओर से दी गई मियाद पूरी होने जा रही हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की बात आज रात तर बन सकती है, लेकिन हम इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करते हैं.

ट्रंप का मजाज उड़ा रहा ईरान
मिसाइल संदेश से पहले भी कई मौकों पर ईरान ने ट्रंप का मजाक बनाया है. ईरान के अलग-अलग देशों में स्थित दूतावासों के एक्स अकाउंट से विभिन्न मीम्स और तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, जो सीधे-सीधे ट्रंप चेतावनी दे रही हैं. सोमवार को ही जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने तंज भरे में ट्रंप को चेतावनी दी और लिखा कि होर्मुज स्ट्रेट की चाबी खो गई है. ये स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply