Himachal Se: यूपी की राजधानी लखनऊ में वकीलों के प्रदर्शन के बाद अब शिक्षक भर्ती को लेकर भी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यहां लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने एक बार फिर से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थी लखनऊ में शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क पर रेंगकर प्रदर्शन करते दिखे। प्रदर्शनकारी सीएम आवास को भी घेरने की तैयारी में हैं। उनकी मांग की है कि उनके साथ न्याय किया जाए। बता दें कि मामले को लेकर 19 मई को कोर्ट में सुनवाई होनी है।

खबर अपडेट की जा रही है…



