Himachal Se: लखनऊ: यूपी में आंधीबारिश की वजह से बीते दिनों 111 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में आंधीतूफान से बेसहारा हुए परिवारों के लिए योगी सरकार सहारा बनी है। आंधीतूफान से उजड़े 11 परिवारों के लिए सीएम योगी ने तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी के निर्देश के बाद 24 घंटे के अंदर आंधीबारिश से प्रभावित परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई है। इसके लिए सभी 75 जिलों में प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी खुद प्रभावित परिवारों तक पहुंचे और सहयता प्रदान की। प्रभावित परिवारों को 44 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

प्रदेश भर में 111 लोगों की मौत
दरअसल, यूपी के कई जिलों में बीते दिनों तेज तूफान और भारी बारिश देखने को मिली। इस दौरान तेज आंधीतूफान की वजह से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से भारी नुकसान हुआ। इस घटना में प्रदेश भर में 111 लोगों की मौत भी हो गई, जबकि करीब 72 लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद योगी सरकार प्रभावित लोगों का सहारा बनी है। सीएम योगी की अपील पर 75 जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने तत्काल प्रभावित लोगों से मुलाकात की और इलाके का दौरा किया। इसके अलावा सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता राशि भी वितरित की गई।
24 घंटे में पहुंचाई सहायता राशि
जानकारी के मुताबिक 24 घंटे के अंदर आंधीतूफान से प्रभावित परिवारों को योगी सरकार की तरफ से कुल 5 करोड़ रुपये सहायता राशि प्रदान की गई है। इसमें प्रभावित परिवारों को प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी ने खुद जाकर 44 लाख रुपए की सहायता राशि दी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश पर 111 प्रभावित परिवारों को यह सहायता राशि सौंपी गई है। वहीं सीएम के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रभावित परिवारों से संवाद भी कर रहे हैं। सीएम योगी ने जिलाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया था।



