Petrol Diesel Price: ईरानअमेरिका युद्ध के खत्म होने के बाद अब देशभर को इंतजार है कि पेट्रोलडीजल की कीमतों में कुछ कमी आएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी या नहीं, इसका फैसला अगले 23 महीनों में हो सकता है। देश के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह का कहना है कि अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है।

‘महंगा कच्चा तेल प्रोसेस कर रही कंपनियां’

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ईरान जंग के समय जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे, तब भारतीय तेल कंपनियों ने महंगे दामों पर कच्चा तेल खरीदा। रिफाइनरियां अभी उसी महंगे कच्चे तेल के स्टॉक को प्रोसेस कर रही हैं।

सरकारी तेल कंपनियों को 74, 781 करोड़ का नुकसान

देश की सरकारी तेल कंपनियों को 30 जून तक 74 हजार 781 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अमेरिकाईरान समझौते के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें कम हो रही हैं। अगर यही पैटर्न 23 महीने तक चलता रहा तो कुछ महीनों में तेल कीमतों में राहत की उम्मीद है।

मई में बढ़े थे पेट्रोलडीजल के दाम

IOC, BPCL और HPCL ने मई में महंगे कच्चे तेल का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 7.507.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा पर तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है।