Featured Image

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति की उस वक्त दर्दनाक मौत हो गई, जब उसने देसी बम को रसगुल्ला समझकर मुंह में डाल लिया. बताया जा रहा है कि एक शख्स ने उसे बम देते हुए कहा था कि यह रसगुल्ला है. जैसे ही व्यक्ति ने उसे दांतों से काटा, जोरदार धमाका हो गया. विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह घटना मंगलवार, 10 नवंबर की देर रात डिंडोरी जिले के पड़नेरिया गांव में हुई. मृतक की पहचान राजेंद्र बारोटिया के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में राम भगत बारोटिया समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, पूछताछ के दौरान एक लड़के का नाम भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है.

देसी बम बताकर किसने दिया रसगुल्ला?

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र बारोटिया घटना के समय अपने घर में बैठा हुआ था. इसी दौरान राम भगत बारोटिया वहां पहुंचा. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. आरोप है कि इसी दौरान राम भगत ने राजेंद्र को एक देसी बम दिया और उसे रसगुल्ला बताया. राजेंद्र ने भी उसे मिठाई समझकर मुंह में डाल लिया. जैसे ही उसने दांतों से उसे काटा, जोरदार धमाका हो गया. विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घबरा गए. हादसे में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी जान चली गई.

Bomb Served as “Rasgulla”; One Dead 📍Dindori, MP Rajendra Barautiya was sitting on his veranda, relaxing. Ramabhagat Barautiya walked up with a smile and offered him a rasgulla. Trusting him, Rajendra took it and bit into it. In a second, the “sweet” exploded in his mouth. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। It was a pig-killer bomb, he died. — زماں (@Delhiite_) November 12, 2026

घटना पर क्या बोली मृतक की पत्नी?

राजेंद्र की पत्नी सुशीला बाई ने घटना को लेकर बताया कि यह बम जानवरों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने कहा “यह जानवरों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बम था. जब हमने धमाका सुना, तो हमने अपने पड़ोसियों से मदद करने को कहा और उसे ऑटोरिक्शा में अस्पताल ले गए.” परिवार के लोगों ने धमाके की आवाज सुनते ही पड़ोसियों को बुलाया और राजेंद्र को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

पुलिस ने क्या की कार्रवाई?

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने बताया कि पुलिस ने राम भगत बारोटिया के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. नागपुरे के मुताबिक, घटना के समय अंधेरा था और राजेंद्र को ठीक से समझ नहीं आया कि उसे जो चीज दी गई है, वह बम है या रसगुल्ला. उन्होंने कहा, “जैसे ही उसने उसे काटा, बम फट गया.”

पुलिस की पूछताछ में राम भगत ने कथित तौर पर बताया कि उसे यह देसी बम एक लड़के ने दिया था. इसके बाद पुलिस ने उस लड़के को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बम कहां से आया था और इसे राजेंद्र तक पहुंचाने के पीछे किसका हाथ था.