Tiago और Tiago EV के लॉन्च के बाद अब टाटा मोटर्स अपनी नई Sierra EV को 30 जून 2026 को पेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि Tata Safari EV इस साल दिवाली सीजन के दौरान लॉन्च होगी. टेस्टिंग के दौरान इस 7सीटर इलेक्ट्रिक SUV को कई बार देखा गया है, जिससे ये जल्द प्रोडक्शन में आ सकती हैं. Tayrona कोडनेम वाली यह Safari EV, Mahindra XEV 9S को टक्कर देगी, जिसकी कीमत ₹19.95 लाख से ₹29.45 लाख के बीच है.

प्लेटफ़ॉर्म और हाई टैक्नलोजी

की तरह ही आने वाली Tata Safari EV भी कंपनी के Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसमें TiDAL इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा. यह एडवांस E&E सिस्टम कई आधुनिक टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा, जैसे OTA अपडेट्स, 540डिग्री कैमरा, एडवांस कनेक्टेड कार फीचर्स और ADAS सुविधाएं.

बैटरी पैक और रेंज

ने अभी तक टाटा सफारी ईवी के आधिकारिक पावरट्रेन डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि यह मॉडल हैरियर ईवी के साथ अपने बैटरी ऑप्शन साझा करेगा. टाटा हैरियर ईवी वर्तमान में तीन पावरट्रेन कॉन्फ़िगरेशन में आती है, जिनमें 65kWh RWD सिंगल मोटर, 75kWh RWD सिंगल मोटर और 75kWh AWD डुअल मोटर शामिल हैं. यह एसयूवी एक बार चार्ज करने पर 622 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है. नई टाटा 7सीटर एसयूवी से 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है.

टाटा सफारी ईवी फीचर्स

टाटा सफारी ईवी का डिजाइन और स्टाइल काफी हद तक इसके ICE मॉडल के समान ही रहेगा. हालांकि, ग्रिल, नए सिरे से डिजाइन किए गए हेडलाइट्स और बंपर, एयरोऑप्टिमाइज्ड व्हील्स और ईवी बैजिंग जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स इसे रेगुलर मॉडल से अलग करेंगे.

नई टाटा 7सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंटीरियर इसके ICE मॉडल के समान होने की उम्मीद है. इसमें 10 स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम, इनकार कनेक्टिविटी, 6वे पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड रो सीटें, एलेक्सा कम्पैटिबिलिटी, एम्बिएंट लाइटिंग, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, जेस्चरकंट्रोल्ड टेलगेट आदि जैसी अधिकांश सुविधाएं शामिल होने की संभावना है.