दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हो रहे TV9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2026 के चौथे सीजन का आज दूसरा दिन है. आज 17 अक्टूबर को महा सप्तमी के पावन अवसर पर भारतीय संस्कृति, भक्ति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा. सुबह से शाम तक दुर्गा पूजा के विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे. इसके बाद शाम को रैपर रफ्तार का हाईएनर्जी लाइव कॉन्सर्ट भी होगा. तो मतलब एक जगह पर भक्ति और बीट्स दोनों टेस्ट, वाह कितना बेहतरीन कॉम्बिनेशन है ना? तो फिर आप आज के इस इवेंट में आकर अपने वीकेंड को मजेदार और यादगार बना सकते हैं. आइए जानते हैं आज के पूरे दिन के इवेंट में क्याक्या होने वाला है?

महा सप्तमी के दिन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे नवपत्रिका प्रवेश, स्थापन, सप्तमी कल्पारंभ और सप्तमी विहित पूजा प्रस्था से होगी. वहीं दोपहर 12:30 बजे भोग निवेदन और 1:30 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है. शाम 7:30 बजे संध्या आरती का आयोजन होगा.

• महा सप्तमी, शनिवार 17 अक्टूबर, 2026
• सुबह 10:30 बजे: नवपत्रिका प्रवेश, स्थापन, सप्तमी कल्पारंभ और सप्तमी विहित पूजा
• दोपहर 12:30 बजे: भोग निवेदन
• दोपहर 1:30 बजे: प्रसाद वितरण
• शाम 7:30 बजे: संध्या आरती

रफ्तार के गानों से मचेगी धूम

शाम 7:00 बजे से रफ्तार लाइव इन कॉन्सर्ट शुरू होगा. मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से शुरू होने वाले उनके लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को हाईवोल्टेज परफॉर्मेंस का पूरा मजा मिलेगा. भक्ति और संगीत का ये शानदार संगम रफ्तार के करिश्माई अंदाज से और भी यादगार बन जाएगा. रफ्तार का स्टेज पर आना मतलब सिर्फ गाने सुनना नहीं, बल्कि उनकी रफ्तार का नशा महसूस करना है!

  • शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक: क्रिएटिव कॉर्नर में फेस्टिव क्राफ्ट्स
  • शाम 7:00 बजे से: रफ्तार लाइव इन कॉन्सर्ट

कहां करें टिकट बुक?

टिकट BookMyShow और District by Zomato पर उपलब्ध हैं. तो देर किस बात की जल्दीजल्दी से बुकिंग कर लीजिए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा क्रिएटिव कॉर्नर में शाम 4:00 से 6:00 बजे तक फेस्टिव क्राफ्ट्स का आयोजन होगा, जिसमें पारंपरिक मोटिफ, आर्टवर्क, क्रिएटिव क्राफ्ट्स, वॉल हैंगिंग्स और फेस्टिव पेपर डेकोर शामिल हैं.