
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कोहराम मचा नजर आ सकता है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि विदेशों से तबाही के सिग्नल मिल रहे हैं. बीते सप्ताह के आखिरी दिन जहां अमेरिकी शेयर बाजार रेड जोन में बंद हुए थे, तो US-Iran War से जुड़े अपडेट और अमेरिकी ग्राउंड ऑपरेशन प्लान से जुड़ी खबरों का असर सोमवार को एशियाई मार्केट में साफ नजर आया. जापान के Nikkei से लेकर हांगकांग के HangSeng तक सब क्रैश दिखाई दिए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यही नहीं गिफ्टी निफ्टी (Gift Nifty) भी करीब 250 अंक की बड़ी गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी के बीच US Ground Operation की तैयारी की खबरों ने ग्लोबल टेंशन को और बढ़ा दिया है और इसके चलते तेल मार्केट में भी आग लगी नजर आ रही है. Crude Oil Price उछल गए हैं, ब्रेंट क्रूड अचानक 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. इससे दुनियाभर के शेयर बाजार सहमे हुए नजर आ रहे हैं.
Gift Nifty में आज बड़ी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी सोमवार को बड़ी गिरावट लेकर कारोबार कर रहा है. खबर लिखे जाने तक Gift Nifty में 250 अंक से ज्यादा या 1.15% की गिरावट देखने को मिल रही थी. यह इंडेक्स 25,565 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि इससे महज 10 मिनट पहले ही ये 22,415 तक फिसला हुआ नजर आया था.
US-जापान, कोरिया से हांगकाग तक कोहराम
बीते सप्ताह जहां अमेरिकी शेयर बाजारों में आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी और Dow Jones 793 अंक, जबकि Dow Futures 218 अंक फिसलकर बंद हुआ था. एसएंडपी500 से लेकर नास्डैक इंडेक्स तक बिखर गया था, तो इसका असर सोमवार को जापान, साउथ कोरिया से लेकर हांगकांग तक अन्य सभी एशियन मार्केट्स पर देखने को मिला है और हर इंडेक्स लाल रंग में रंगा नजर आया है.
Japan का निक्केई इंडेक्स 2382 अंक या 4.50 फीसदी क्रैश होकर 50,566 के स्तर पर आ गया था. Hongkong का हैंगसेंग इंडेक्स भी 490 अंक या 1.95 फीसदी टूटकर 24,469 पर ट्रेड कर रहा था. साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स की बात करें, तो यह भी क्रैश नजर आया और 215 अंक या 3.96% फिसलकर 5,223 पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा DAX (312 अंक), CAC (67 अंक) और FTSE-100 इंडेक्स भी रेड जोन में था.
बीते सप्ताह ऐसा रहा था भारतीय बाजार
पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. सप्ताह के चार कारोबारी दिनों में BSE Sensex 949.74 अंक या 1.27% की गिरावट में रहा, जबकि NSE Nifty में 294.9 अंक या 1.27% की गिरावट दज की गई. देश के टॉप-10 सबसे बड़ी कंपनियों में से सात की मार्केट वैल्यू में 1.75 लाख करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.
सबसे ज्यादा नुकसान में रिलायंस रही थी, जिसका मार्केट कैप 89,720 करोड़ रुपये कम हो गया. इसके बाद HDFC Bank का मार्केट कैपिटल 37,249 करोड़ रुपये गिरकर 11.64 लाख करोड़ रुपये रह गया, तो तीसरे नंबर पर देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई रहा, SBI Market Cap 35,399 करोड़ रुपये कम होकर 9.42 लाख करोड़ रुपये पर आ गया.






