Hardoi DMSP Mentor Youth: नई पीढ़ी को प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर की सही दिशा देने के उद्देश्य से आज हरदोई में खास पहल देखने को मिली. जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मुख्य रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्रछात्राओं से सीधे संवाद किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर चयन, अनुशासन और समय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की.

छात्रों ने भी अधिकारियों से अपने सवाल पूछे और अपने भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया. जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद से उनकी जिज्ञासाओं और समस्याओं को समझने का अवसर मिलता है. अधिकारियों के अनुभव से छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किस रणनीति और सोच के साथ की जानी चाहिए.
हर महीने अधिकारी करेंगे छात्रछात्राओं से संवाद
वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य तय करना, नियमित मेहनत करना और समय का सही उपयोग करना बेहद जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति अनुशासित रहने और लगातार प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया. इस पहल के तहत आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी हर महीने कम से कम एक इंटर कॉलेज का भ्रमण कर छात्रछात्राओं से संवाद करेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अधिकारियों का फोकस सिर्फ भाषण देने पर नहीं, बल्कि छात्रों के सवाल सुनने और उनकी जिज्ञासाओं का जवाब देने पर रहेगा.
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव से खीखेंगे विद्यार्थी
प्रशासन की इस पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव से सीखने और अपने करियर को लेकर बेहतर दिशा तय करने का मौका मिलेगा. कुल मिलाकर, हरदोई में प्रशासन और Gen Z के बीच हुआ यह संवाद नई पीढ़ी के सपनों को सही दिशा देने की एक सकारात्मक पहल के तौर पर देखा जा रहा है.



