ब्यूटी इंडस्ट्री में हर दिन नए ट्रेंड्स आते हैं और सोशल मीडिया पर दर्जनों स्किनकेयर रूटीन वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस शोर के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुंदरता को सिर्फ मेकअप या महंगे प्रोडक्ट्स तक सीमित नहीं मानते। गजल कोठारी उन्हीं चुनिंदा नामों में शामिल हैं, जो स्किनकेयर को वेलनेस और जागरूक जीवनशैली के साथ जोड़कर एक नई सोच को बढ़ावा दे रही हैं। TEDx स्पीकर, पॉडकास्टर और स्किनकेयर फाउंडर के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
गजल ने अपने स्किनकेयर ब्रांड लीफोबेरी की शुरुआत इस सोच के साथ की कि लोगों को ऐसे प्रोडक्ट्स मिलें जो आसान हों और रोजमर्रा की स्किन से जुड़ी परेशानियों का प्रभावी समाधान दे सकें। उनका मानना है कि लंबी और जटिल स्किनकेयर रूटीन की बजाय सही फॉर्म्युलेशन और बेहतर इंग्रीडिएंट्स ज्यादा मायने रखते हैं। इसी सोच ने उनके ब्रांड को कॉन्शियस ब्यूटी की दिशा में आगे बढ़ाया है।

ब्रांड के चर्चित प्रोडक्ट्स में हिमालयन योगा ग्लो क्रीम का नाम खास तौर पर लिया जाता है, जिसे भारत की पहली योगप्रेरित स्किनकेयर क्रीम बताया जाता है। वहीं मूनमिस्ट रिन्यूअल नाइट क्रीम को मल्टीटास्किंग नाइट क्रीम के तौर पर विकसित किया गया है, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड और कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स शामिल हैं। इसका उद्देश्य रात के समय स्किन की देखभाल को आसान बनाना है, ताकि अलगअलग प्रोडक्ट्स पर निर्भरता कम हो सके।
इनोवेशन की इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए म्यूसिन फ्यूजन सीरम भी तैयार किया गया है। यह एक वीगन स्किन रिपेयर सीरम है, जिसमें स्नेल म्यूसिन की जगह भिंडी, गोटू कोला और कमल जैसे पौधों से प्राप्त तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। यह उन लोगों के लिए एक विकल्प है जो प्लांटबेस्ड स्किनकेयर को प्राथमिकता देते हैं और हाइड्रेशन के साथ स्किन बैरियर को मजबूत बनाना चाहते हैं।
स्किनकेयर के अलावा गजल कोठारी अपने पॉडकास्ट ‘स्किनकॉफी विथ गजल के जरिए भी लोगों तक पहुंच रही हैं। इस प्लेटफॉर्म पर सेलिब्रिटी, हेल्थ एक्सपर्ट्स, वेलनेस प्रोफेशनल्स और कई अन्य गेस्टस सुंदरता, मेन्टल हेल्थ, लाइफस्टाइल और पर्सनल ग्रोथ जैसे विषयों पर खुलकर बातचीत करते हैं। इसका उद्देश्य केवल स्किनकेयर टिप्स देना नहीं, बल्कि लोगों को संतुलित और जागरूक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना भी है।
गजल कोठारी का मानना है कि कॉन्शियस ब्यूटी सिर्फ अच्छे दिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ऐसे फैसले लेने की सोच है जो त्वचा के साथसाथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर हों। यही वजह है कि वह अपने ब्रांड और पॉडकास्ट के माध्यम से लोगों को सुंदरता को एक व्यापक नजरिए से देखने के लिए प्रेरित कर रही हैं। बदलते दौर में उनकी यह पहल भारत के ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर में एक नई दिशा देने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।



