
अनहेल्दी लाइफस्टाइल, बढ़ता प्रदूषण और धूल मिट्टी, तेज धूप की वजह से स्किन डल हो जाती हैं. तेज धूप की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है. ड्राई स्किन पर समय से पहले झुर्रियों आने लगती है. चेहरे की ड्राईनेस कम करने के लिए आप चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. कच्चा दूध लगाने से चेहरे पर चमक आएगी आइए जानते हैं चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं.
दूध स्किन करें साफ
दूध मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन स्किन की गंदगी को हटाने में मदद करता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। चेहरे पर दिनभर धूल और प्रदूषण जमा होने स्किन ड्राई और डल हो जाती है. स्किन की डलनेस दूर करने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. दूध से चेहरे की हल्की मसाज करने से चेहरे की गंदगी दूर हो जाएगी. एक चम्मच दूध को हाथों में लेकर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें. इससे चेहरे के अंदर ताजगी आएगी.
मॉइस्चराइजर
दूध में नेचुरल मॉइस्चराइजर के गुण होते हैं. अगर आप ड्राई और बेजान स्किन से परेशान हैं तो आप दूध से चेहरे की हल्के हाथ से मालिश कर सकते हैं. दूध में केमिकल, विटामिन बी और मिनरल्स स्किन को पोषण देते हैं. चेहरे पर दूध लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है वहीं ड्राईनेस भी दूर होती है.
ड्राई स्किन पर ऐसे यूज करें कच्चा दूध
गर्मियों में ड्राई स्किन काफी परेशान करती हैं. अगर आप ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं तो आप दूध का इस्तेमला कर सकते हैं. कच्चे दूध का इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट बन जाती है. स्किन पर कच्चा दूध लगाने से त्वचा एकदम सॉफ्ट हो जाएगी. ड्राई स्किन के लोग चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं. 15 मिनट तक चेहरे की मसाज करें. इससे चेहरे की ड्राईनेस कम हो जाएगी. रात को सोने से पहले आप चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से स्किन को पोषण मिलता है. मुलायम और सॉफ्ट स्किन के लिए आप चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं.