Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: उत्तर प्रदेश पुलिस अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। पुलिस रविवार को मामले के मुख्य आरोपी टिन्नू यादव समेत सभी आठ आरोपियों के घरों और ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अब तक इस मामले में आरोपियों के घर से अब तक करीब 79 लाख 85 हजार रुपये की बरामदगी भी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंदानंद सरस्वती आज मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंदा/धन अनियमितता मुद्दे पर ट्रस्ट पक्ष रखेंगे।
आठों आरोपियों के घर पर छापेमारी
की टीम आज राम मंदिर दान चोरी मामले में हिरासत में लिए गए सभी आठ आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने सभी के घरों पर एक साथ छापा मारा है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस छापेमारी के साथ आरोपियों के परिजनों का बयान भी दर्ज करेगी। इसके अलावा उनके प्रॉपर्टियों की जांच और घर में मिले दस्तावेजों की जांच होगी। पुलिस इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई भी चूक की गुंजाइश नहीं रहने देना चाहती है।
खबर अपडेट की जा रही है…



