Himachal Se: बकरीद 28 मई को है। मस्जिदों से लेकर मुस्लिम परिवारों में इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बकरीद पर पैगंबर इब्राहिम के सर्वोच्च बलिदान और समर्पण की याद किया जाता है। यह दिन मुसलमानों के लिए बहुत खास होता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घरों में विशेष पकवान बनते हैं। ऐसे में त्योहार की भागदौड़ में अगर आपको मेहंदी लगाने का टाइम नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत Mehndi Design, बकरीद से पहले जरूर सेव करें ये आइडिया, हाथों की बढ़ा देंगे रौनक​
सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत Mehndi Design, बकरीद से पहले जरूर सेव करें ये आइडिया, हाथों की बढ़ा देंगे रौनक​

सिंपल और क्विक Mehndi Design आपके लुक को मिनटों में खास बना सकते हैं। अगर आप भी अरेबिक बेल, फिंगर डिजाइन, गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन के अलग हटकर कुछ लगाना चाहती हैं तो यहां आपके लिए कुछ ऑप्शन दिए गए हैं। ये डिजाइन लगाने में आसान होते हैं और कम समय में भी हाथों को आकर्षक लुक दे देते हैं। खास बात यह है कि इन्हें लगाने के लिए बहुत ज्यादा प्रैक्टिस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आप जल्दी में हैं, तो पूरी हथेली भरने की बजाय उंगलियों और हथेली के बीच छोटेछोटे पैटर्न बना सकती हैं। इससे मेहंदी भी जल्दी लग जाती है और हाथ बेहद एलिगेंट दिखते हैं। यहां दी गई बकरीद स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स को आप सेव करके खुद भी आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

बकरीद पर आप फ्लोरल और बेल पैटर्न डिजाइन लगा सकती हैं। इसमें फूलपत्तियों और बेल की बारीक कारीगरी देखने को मिलती है। इनकी खासियत यह है कि ये हाथों को भराभरा लुक देती है लेकिन लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता।

फेस्टिव थीम मेहंदी

बकरीद पर आप Eid ul Adha लिखी हुई फेस्टिव थीम मेहंदी लगा सकते हैं। इसमें आप चांद, मस्जिद और जानवरों की आकृतियां बना सकते हैं। बकरीद के मौके पर इस तरह की थीम बेस्ड मेहंदी काफी पसंद की जाती है क्योंकि यह त्योहार का पूरा एहसास देती है।

चांद और मंडला पैटर्न वाली डिजाइन

बकरीद पर आप चांद, स्टार और मंडला आर्ट का इस्तेमाल करते हुए मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। ये डिजाइन हाथों को ट्रेडिशनल लेकिन एलिगेंट लुक देती हैं। ईद पर इस तरह की मेहंदी काफी ट्रेंड में रहती है।

मिनिमल फिंगर मेहंदी

उंगलियों पर डार्क टिप्स और पतली लाइनों वाली डिजाइन मॉडर्न स्टाइल को दिखाती है। कम समय में लगने वाली ये वर्किंग महिलाओं के बीच काफी पसंद की जाती है।

जियोमेट्रिक और ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी

ज्यादा समय नहीं है तो आप चौकोर और लाइन पैटर्न के साथ ब्रेसलेट जैसा लुक देने वाली मेहंदी लगा सकती हैं. यह इंडोअरबी स्टाइल की डिजाइन मानी जाती है।

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए लगाने के बाद इसे तुरंत पानी से न धोएं। मेहंदी सूखने पर नींबूचीनी का मिश्रण हल्के हाथ से लगा सकती हैं। इसके अलावा 56 घंटे तक मेहंदी हाथों पर लगी रहने दें।