Shivraj Singh Chouhan Mother Passes Away: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने भोपाल एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे करीब 76 साल की थीं और पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थीं। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

 

सीएम मोहन यादव ने जताया दुःख 

माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी श्रीमती काशीबाई जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवारजनों के साथ हैं।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को… pic.twitter.com/LoSDo3rNM1

— Dr Mohan Yadav October 30, 2026

जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

परिवार के मुताबिक, काशीबाई का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव जैत में किया जाएगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह गांव सीहोर जिले में स्थित है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

मां के निधन के चलते शिवराज ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

काशीबाई के निधन की सूचना मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। उन्हें शुक्रवार को रायसेन में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होना था, लेकिन अब वे इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके साथ ही उनके आगे के कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

बचपन में हुई थी पहली मां की मौत

शिवराज सिंह चौहान की पहली मां का नाम सुंदरबाई था। बचपन में ही उनका निधन हो गया था। इसके बाद परिवार और बच्चों की देखभाल के लिए उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने काशीबाई से दूसरी शादी की थी। काशीबाई ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और बच्चों का पालनपोषण किया।


परिवार में चार भाईबहन, काशीबाई का एक बेटा

के परिवार में चार भाईबहन हैं। इनमें नरेंद्र सिंह चौहान, शशि और रोहित सिंह चौहान शामिल हैं। वहीं, काशीबाई के बेटे वरुण सिंह चौहान पेशे से वकील हैं। काशीबाई भोपाल के साकेत नगर में रहती थीं। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। सांस संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद उन्हें एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया था, जहां एक सप्ताह तक उनका इलाज चला।

मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल सीएम साय 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख जताया है। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। मां का जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की घड़ी में शिवराज सिंह चौहान और परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। सीएम ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना है। शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की है।